पिंटू महादेवा के खिलाफ रायगढ़ में कांग्रेसियों ने दर्ज कराई शिकायत : राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी का मामला
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता पिंटू महादेवा द्वारा एक टेलीविजन डिबेट के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर "गोली मारने" की धमकी दिए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी राजनीति गरमा गई है। इस विवादित बयान को लेकर रायगढ़ के स्थानीय कांग्रेसियों ने पिंटू महादेवा के खिलाफ रायगढ़ सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?पिंटू महादेवा, जो बीजेपी के पैनलिस्ट के रूप में एक मलयालम न्यूज़ चैनल की डिबेट में शामिल हुए थे, पर आरोप है कि उन्होंने चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी। यह बयान उस समय आया जब राहुल गांधी देश से बाहर थे।
इस बयान क...










