चक्रधर नगर युवा महोत्सव में शामिल हुए करन चौधरी
रायगढ़। चक्रधर नगर युवा समिति द्वारा लगातार शहर के युवाओं के लिए कलाकारों के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी तारतम्य में कलाकारों को प्रात्साहित करने के लिए शहर में चक्रधरनगर युवा मोहत्सव का आयोजन युवा नेता, लोकेश साहू के नेतत्व में किया जा रहा है। इसी बीच 10 अगस्त दिन शनिवार को शहर के सभी सामाजिक गतिविधियों में बढ़कर हिस्सा लेने वाले करण चौधरी अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन के भाषण में कहा कि शहर के कलाकारों के लिए मैं सदैव समर्पित हूं।
कलाकारों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हमेशा हम बेहतर सीखने की कोशिश करे, क्योंकि हर एक कार्यक्रम या प्रदर्शन से हमें कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम में जीत किसी एक की होती है किंतु हारने वाले की जीत अग्रिम रूप से और भी ज्यादा शानदार होती है। इसीलिए आप हार से निराश होने की ना सोचें बल्कि अपने आप को और भी ज्यादा क्या अनुभव...










