रक्षाबंधन पर पुसौर क्षेत्र में महिला से गैंग रेप, पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा
रायगढ़। रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर पुसौर क्षेत्र में महिला के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता पुसौर से रायगढ़ अपने भाई को राखी बांधने आ रही थी इसी दौरान रास्ते में कुछ मनचले युवक अकेली देख उसे जबरदस्ती उठा कर ले गये और गांव के बाहर तालाब के पास सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। गैंग रेप होने के मामले की जानकारी मिलने पर आस पास के क्षेत्र सहित पुलिस महकमें भी हडकंप मच गई है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी पुसौर पंहुचे और वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए दिशा निर्देश दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर रक्षा बंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए रायगढ़ आ रही महिला को रास्ते में ...










