दिमाग हिल जाएगा! रायगढ़ में BSNL टावर से 6 लाख का भारी-भरकम जनरेटर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश! चोरों ने पहले हाइड्रा और पिकअप से की चोरी, फिर ऐसे पकड़ा गया एक-एक बदमाश, पुलिस ने ₹6.44 लाख की संपत्ति के साथ तीन शातिरों को दबोचा
रायगढ़, 18 नवंबर। पूंजीपथरा पुलिस ने बीएसएनएल टावर से चोरी हुए जनरेटर मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों और चोरी में सहयोगी रहे पिकअप वाहन चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जनरेटर, मोटरसाइकिल, पिकअप वाहन और चोरी में प्रयुक्त हाइड्रा वाहन बरामद कर उनकी कुल कीमत करीब 6 लाख 44 हजार 400 रुपये आंकी है। गिरफ्तार आरोपियों पर चोरी और संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बीएसएनएल घरघोड़ा में पदस्थ कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी मुकेश कुमार सिदार ने 15 नवंबर को थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क स्थित बीएसएनएल टावर में वर्ष 2006 में स्थापित इंजन अल्टरनेटर सेट (जनरेटर) को 12 नवंबर की दोपहर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 249/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय...










