प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना, 96 विद्यार्थियों को मिला प्रवेश
5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर कक्षाएं होगी शुरू
रायगढ़, 31 अगस्त 2024/ रायगढ़ जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है, जो रायगढ़ के गढ़उमरिया स्थित लाइवलीहुड कॉलेज के भवन में संचालित होगा। राज्य स्तर पर की गई काउंसलिंग के बाद 96 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। विद्यालय में नियमित कक्षाएं आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर आरंभ होंगी। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में विद्यालय संचालन हेतु समस्त आवश्यक एवं मूलभूत तैयारियां कर ली गई है।
आदिवासी विकास रायगढ़ के सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तरीय गुणवत्ता तथा उत्कृष्टता का प्रतीक माने जाने वाले प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा सत्र 2024-25 अंतर्गत रायगढ़ जिले में की गई है। यह विद्यालय गढ़उमरिया स्थित लाइवलीहुड कॉलेज के भवन में संचालित होने जा रहा है। विद...










