जीवन के स्वर्णिम पलों को यादगार बनाकर महाराजा अग्रसेन जयंती की शुरुआत की अग्र समाज ने
समाज के 35 से अधिक अग्र दंपत्तियों का धूमधाम से मनाया गया 50 वाँ स्वर्ण जयंती उत्सव
रायगढ़। नगर में रविवार को अग्र समाज द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5148 सी जयंती का शुभारंभ किया गया। स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित गरिमामय समारोह समझ में अग्र समाज के 35 से अधिक ऐसे विवाहित जोड़े जिन्होंने अपने विवाह के सफल 50 वर्ष पूर्ण कर लिए है उनका स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया। ढोल नगाड़ों और बजे गाजे के साथ उन्हें आमंत्रित किया गया। उन्होंने एक दूसरे को वरमाला बनाई और केक काटा साथ ही समिति द्वारा उन्हें सोल और दुपट्टा पहन कर उनका सम्मान किया गया।
इस अनमोल पल में अग्र दंपतियों के और उनके परिवार जनों चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। उम्र इस पड़ाव में पूरे परिवार के साथ ऐसा सेलिब्रेशन सभी के बहुत ही यादगार रहा। जिसकी अगर समाज के साथ-साथ सभी जगह में बहुत सराहना हो रही है। सभी ने आयोजन समिति के इ...










