धीमी स्कूटी में मेघ, गोला फेक में लक्की एवं अग्र दौड़ में अर्णव, प्रियांशु,वंशिका और खुशी रहे विजेता
रायगढ़। महाराजा अग्रसेन जयंती में स्थानीय मिनी स्टेडियम में धीमी स्कूटी,भाला फेंक,गोला फेक एवं अग्र दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें समाज के सभी वर्गों में बढ़कर का हिस्सा लिया। धीमी स्कूटी रेस महिला एवं बालिका वर्ग के था। जिसमें समाज की बालिका एवं महिलाओं ने बहुत अधिक उत्साह दिखाया एवं हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान मेघा बेरीवाल, द्वितीय स्थान गीता अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अग्र दौड़ दो वर्गों में रखी गई थी।
जिसमें 7 से 10 वर्ष तक में अरनव अग्रवाल,रशविक अग्रवाल, कौशल गोयल वही 10 से 14 वर्ष में प्रियांशु अग्रवाल, हार्दिक अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल 7 से 10 वर्ष बालिका वर्ग में वंशिका गोयल, अनिका अग्रवाल,आशी अग्रवाल 10 से 14 वर्ष बालिका वर्ग में खुशी अग्रवाल, आईसी अग्रवाल, प्रथा अग्रवाल ने क्रमशः पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेक म...










