Raigarh

जमा पूंजी बेटे के शादी में हुआ खर्च, मकान बनाना था असंभव
Raigarh

जमा पूंजी बेटे के शादी में हुआ खर्च, मकान बनाना था असंभव

पीएम आवास ने दुरपति के सपने को किया साकार मिला छत रायगढ़, 3 अक्टूबर 2024/ श्रीमती दुरपति राठिया कच्चे मकान में रहकर रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करती थी। पक्का आवास बनाने के लिए वह पाई-पाई जोड़कर रकम इक_ा की थी। लेकिन उन्हे पक्के आवास के लिए जोड़े पैसे को बेटे की शादी में खर्च करना पड़ा। विधवा महिला के लिए अब पक्का आवास बनाना मानो असंभव सा लगने लगा। तभी पीएम आवास योजना ने उनके पक्के घर के इरादे को बल दिया और आज दुरपति का कच्चा मकान अब पक्के मकान में तब्दील हो गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार द्वारा शहरी गरीबों एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराने की पहल है। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना का बेहतर संचालन के फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत होने के साथ ही लोगों को आवास उपलब्ध हो रहा ह...
‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ के तहत बीमित कृषकों को किया गया पॉलिसी वितरण
Raigarh

‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ के तहत बीमित कृषकों को किया गया पॉलिसी वितरण

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ  वर्ष 2024 में धान सिंचित व धान असिचिंत, मूँग, उड़द, मक्का, अरहर, मूँगफली फसलों का बीमा जिले के किसानों द्वारा कराया गया है। जिसके तहत आज कोड़तराई में मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान के तहत 17 कृषकों को पॉलिसी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उपस्थित कृषकों में प्रकाश श्रीवास, परसुराम पटेल, रोहित पटेल, सेतराम पटेल, नत्थु राठिया, केदारनाथ यादव, परखीव पटेल, फुलेश्वर सिंदार, धनीराम पटेल, बाबुलाल साव, खेमलाल पटेल, पिताम्बर पटेल, मनोज पटेल, दिनबन्धु यादव, केशव राम पटेल, हरिराम पटेल, शनिलाल साहू व अन्य कृषक शामिल रहे। उप संचालक कृषि श्री हिंद भगत ने कृषकों को विभागीय योजनाओं, समसमायिक सलाह, कीट व्याधि में उपचार की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अभिषेक पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री रंजीत सिंह सिंदार एवं भ...
वृद्धजन दिवस के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Raigarh

वृद्धजन दिवस के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2024/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के अवसर पर 1 से 5 अक्टूबर तक वयोवृद्ध व्यक्तियों के चिकित्सकीय जांच, परीक्षण एवं उपचार के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तर पर किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में वृहद् रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें बुजुर्गो का पीला कार्ड के द्वारा नि:शुल्क पंजीयन, स्क्रीनिंग कर उनकी देखभाल, चिकित्सकीय उपचार विशेषज्ञों चिकित्सकों द्वारा किया गया। बुजुर्गो की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। वृद्धावस्था में आमतौर पर दृष्टि में धुंधलापन, पढऩे में कठिनाई, पीठ और गर्दन में दर्द इत्यादि संबंधी समस्याएं पायी जाती है। आयोजित शिविर में कुल 166 स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें आये हुए मरीजों में उच्च रक्तचाप मरीज के 18, डायबिटीज के सा...
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गुणवत्ता मानकों की जागरूकता के लिए निकाली गई रैली
Raigarh

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गुणवत्ता मानकों की जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

शहॉलमार्क, आईएसआई मार्क, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के पंजीकरण चिह्न और बीआईएस केयर मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में दी गई जानकारी प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व मानक दिवस रायगढ़, 3 अक्टूबर 2024/ विश्व मानक दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा रायगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग सेे आज भारत में प्रचलित गुणवत्ता मानकों की जागरूकता के लिए रैली निकाली गई, जिसमें 800 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गुणवत्ता मानकों के महत्व के बारे में जागरूक करना था। रैली को श्री जी.के.गबेल प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रायगढ़ और श्री सुमित कुमार निदेशक एवं प्रमुख रायपुर शाखा कार्यालय भारतीय मानक ब्यूरो ने चक्रधर नगर चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो शहीद चौक में समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने लोगों को भारतीय मानक ब्यूरो के गुणवत्ता मानक ...
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी औचक निरीक्षण में पहुंचे पुसौर स्कूल
Raigarh

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी औचक निरीक्षण में पहुंचे पुसौर स्कूल

स्पष्ट लक्ष्य के साथ कामयाब व्यक्तित्व विकास के लिए करें पढ़ाई-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी प्रयोगशाला निर्माण के लिए 20 लाख एवं पुस्तकों के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोंपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का किया वितरण रायगढ़, 3 अक्टूबर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी आज विकास खंड पुसौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूल का भ्रमण कर विद्यालय के मूलभुत सुविधाओं की जानकारी ली। यहां उन्होंने विद्यालय में प्रयोगशाला निर्माण के लिए 20 लाख रूपये तथा पुस्तकालय के पुस्तकों हेतु 2 लाख रुपये की घोषणा की। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चार से पांच साल आपके लिए महत्वपूर्ण है। अपने लिए स्पष्ट लक्ष्य बनाकर कामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें,...
दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर सारंगढ़ थाने में एसडीएम ने ली बैठक
Raigarh, Sarangarh

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर सारंगढ़ थाने में एसडीएम ने ली बैठक

एसडीओपी स्नेहिल साहू का सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जल्द ही सभी पंडालो सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों की होगी बड़ी बैठक - कामिल हक थानाप्रभारी सारंगढ़ न्यूज़। सारंगढ़ थाने में नवरात्र के एक दिन पूर्व सारंगढ़ एसडीएम प्रखर चंद्राकर ने शांति समिति की बैठक ली उक्त बैठक में एसडीओपी स्नेहिल साहू थाना प्रभारी कामिल हग भी शामिल रहे। उपस्थित दुर्गा पंडाल के पदाधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजकों से एसडीएम प्रखर चंद्राकर ने चर्चा की उन्होंने साउंड सिस्टम यातायात व्यवस्था और खासकर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण आयोजन की बात कही। एसडीपी स्नेहिल साहू ने गणेश पूजन के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी समितियां और सारंगढ़ की जनता का आभार जताया और कहां की आने वाले समय में दुर्गा पूजा दशहरा दीपावली जैसे बड़े त्यौहार हैं इन्हें भी शांतिपूर्ण ढंग से हम सबको मिलकर संप...
अग्रसेन जयंती के मुख्य अतिथि वित्तमंत्री ओपी चौधरी और कार्यक्रम अध्यक्ष कलेक्टर कार्तिकेय गोयल
Raigarh

अग्रसेन जयंती के मुख्य अतिथि वित्तमंत्री ओपी चौधरी और कार्यक्रम अध्यक्ष कलेक्टर कार्तिकेय गोयल

आज शाम 6 बजे ऑडिटोरियम में होगा पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन रायगढ़, 3 अक्टूबर: नगर में चल रही महाराजा श्री अग्रसेन जयंती में अग्र बंधुओ द्वारा 3 अक्टूबर जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में अग्र बंधु शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद गांधीगंज में अगर भोज का आयोजन हुआ। आज 4 अक्टूबर शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन जयंती का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन ऑडिटोरियम में शाम 6:00 बजे किया गया है। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन में वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी और रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेयन गोयल कार्यक्रम अध्यक्ष होंगे। महाराजा अग्रसेन जयंती में 10 दिवसीय बहुत सी प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें बहुत लगभग पूरे समाज ने हिस्सा लिया था और कार्यक्रम मैं पुरस्कार जीता था। श्री अग्रसेन स...
रथ पर सवार होकर निकले महाराजा अग्रसेन अग्र बन्धुओं ने निकाली भव्य यात्रा
Raigarh

रथ पर सवार होकर निकले महाराजा अग्रसेन अग्र बन्धुओं ने निकाली भव्य यात्रा

घोड़ा बग्गी, कृष्ण राधिका नृत्य, ढोल-धमाल रहे आकर्षण का केंद्र समाज के बच्चों ने बहुत आनंद लिया रायगढ़, 3 अक्टूबर : महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर नगर के  अग्र बंधुओ ने भव्य शोभायात्रा निकाली। स्थानीय गांधी गंज में स्थित महाराजा अग्रसेन के मंदिर में शाम 5:00 बजे भव्य आरती हुई और जाग्रसेन के नारी के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में महाराजा अग्रसेन की भूमिका में आदित्य अग्रवाल (साबुन वाले) था। समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधान में पगड़ी लगाई हुई बहुत ही आकर्षक लग रही थी। एवं अग्र बंधु सफेद कुर्ता पजामा में महाराजा अग्रसेन का दुपट्टा पहने चल रहे थे। डीजे धमाल पर बड़ी संख्या में समाज के युवक युवतियां डांस कर रहे थे। अग्र समाज से शोभायात्रा में मुख्य रूप से राधेश्याम लेन्ध्रा,सागर महामिया,विजय केड़िया, सागर सवड़िया, नंदकिशोर अग्रवाल,हनुमान प्रसाद जैन,मोहनलाल कोतबा,पुरुषोत्तम सं...
संगीता देवी पुरुषवानी के पगड़ी रस्म में रायगढ़ प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि
Raigarh

संगीता देवी पुरुषवानी के पगड़ी रस्म में रायगढ़ प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

रायगढ़। सिंधी कॉलोनी पंचायती धर्मशाला, बेलादुला में आज स्वर्गीय शीतल दास पुरुषवानी की धर्मपत्नी स्व. संगीता देवी पुरुषवानी की पगड़ी रस्म भावुक माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रमुख सदस्य और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पगड़ी रस्म के दौरान संतोष पुरुषवानी की माताश्री के निधन पर प्रेस क्लब की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा, नरेश शर्मा, मंजूल दीक्षित, राजेश जैन, आलोक पाण्डेय, युवराज सिंह आजाद, विवेक श्रीवास्तव, नरेन्द्र चौबे, हरेराम तिवारी, रामचंद्र शर्मा, विपिन सवानी, अनिल आहूजा, अभिषेक उपाध्याय, मोहसिन खान, श्रीपाल यादव, उपेन्द्र डनसेना, सिमरन पनगरे, दुर्गा, नवरतन शर्मा, विपिन मिश्रा, विकास पाण्डेय, ज्ञानेंद्र मोहन, संजय शर्मा सहित रायगढ़ प्रेस के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगणों ...
कौआताल के किसान हीरालाल पटेल का निधन, गांव में शोक की लहर
Kharsia, Raigarh

कौआताल के किसान हीरालाल पटेल का निधन, गांव में शोक की लहर

रायगढ़: जिले के पुसौर ब्लॉक के ग्राम कौआताल के किसान एवं पुसौर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुंजराम पटेल के पिता हीरालाल पटेल, ने 86 वर्ष की आयु में 3 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 8:20 बजे अंतिम सांस ली। अपने जीवन के अधिकांश समय में खेती के क्षेत्र में योगदान देने वाले हीरालाल पटेल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. पटेल अपने पीछे पुत्र कुंजराम पटेल और पांच बेटियों समेत एक भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। स्वर्गीय पटेल का जीवन किसानों के लिए एक प्रेरणा था। उन्होंने न केवल अपनी मेहनत और संघर्ष के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की, बल्कि अपने गांव और समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज और गांव के लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि “उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उनके निधन से एक युग...