कोतरारोड़ और धरमजयगढ़ थाना प्रभारियों ने ग्राम कोटवारों की बैठक लेकर दी सुरक्षा संबंधी हिदायतें
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशनु पर, कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने क्षेत्र के ग्राम कोटवारों के साथ थाने में बैठक की। बैठक का उद्देश्य ग्राम सुरक्षा को मजबूत करना, संभावित अपराधों से बचाव के उपायों पर चर्चा करना और गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखना था।
थाना प्रभारियों ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकतर ग्रामीण धान कटाई के लिए खेतों में व्यस्त हैं, जिससे कई घर सुने पड़े रहते हैं। ऐसे में गद्दे, चादर, चटाई बेचने वाले, कुकर बनाने वाले या अन्य फेरी वाले अजनबियों पर खास नजर रखने की आवश्यकता है। कोटवारों को निर्देशित किया गया कि गांव में घूमने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को नज़र में रखें, और अगर संदेह हो तो उसे गांव में प्रवेश न करने दें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।
ग्राम में आपसी भाईचा...










