क्राइम मीटिंग : पेंडेंसी के निकाल के साथ फिल्ड पर अधिक समय दें, थाना प्रभारी….एसपी दिव्यांग पटेल
अपराध, शिकायत, मर्ग और विशेष अभियान की समीक्षा कर एसपी ने पेंडेंसी निकाल के दिए निर्देश
क्राइम मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का किया गया उत्साहवर्धन
रायगढ़। आज दिनांक 08.11.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक की शुरुआत में, पुलिस अधीक्षक ने समंस-वारंट अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विभिन्न थानों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान, निरीक्षक मोहन भारद्वाज (थाना प्रभारी जूटमिल) और निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम (थाना प्रभारी कापू) को समंस-वारंट के विशेष अभियान में अन्य थानों की अपेक्षा अधिकाधिक वारंटों की तामिली के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त और आरक्षक...










