Raigarh

रायगढ़ में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या : परिवार मेला देखने गया था, घर पर अकेले सो रहा था बेटा, परिजन आए तो मिली लाश
Raigarh

रायगढ़ में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या : परिवार मेला देखने गया था, घर पर अकेले सो रहा था बेटा, परिजन आए तो मिली लाश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में घर में सो रहे एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके गर्दन पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार किया गया। जब सुबह उसके परिजन घर पहुंचे, तो खून से लथपथ लाश देखी। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ लुडे़ग गांव निवासी निलाबंर यादव (35) के परिजन शनिवार की रात गांव में मेला देखने गए थे। घर पर अकेला निलांबर सोया था। रात करीब 3-4 बजे कोई अज्ञात युवक उसके घर पहुंचा और टांगी से गले पर वार कर हत्या कर दी। इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ वे मौके पर पहुंचे। मामले में हर एंगल से जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि, इसमें हत्या का कारण तो अभी स्पष्ट नहीं है। उनके परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। ...
अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे पहलवान
Raigarh

अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे पहलवान

रायगढ़. शहर के जूटमिल क्षेत्र स्थित सुंदर राईसमिल प्रांगण में शनिवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। इस आयोजन में भारत के साथ-सथ नेपाल से भी कुश्ती खिलाड़ी भाग लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। जिससे कुश्ते देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ में पहली बार लोकल स्तर पर अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस आयोजन दो दिवसीय 16 से 17स नंवबर तक सुंदर राइस मिल जूटमिल में किया गया है। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्देश्य कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना और उभरते पहलवानों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। जिससे प्रतियोगिता में होंगे शामिल होने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज पहलवान पहुंचे हैं, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में आयोजन समिति ने पत्रवार्ता के माध्यम से बताया कि...
पेट्रोल पंप कर्मचारी पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, जूट मिल थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ
Raigarh

पेट्रोल पंप कर्मचारी पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, जूट मिल थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ

रायगढ़, 16 नवंबर। जूट मिल थाना क्षेत्र में अपराधों की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय निवासियों में गहरी चिंता और भय का माहौल बना दिया है। हालिया घटना में, मिट्ठूमुड़ा स्थित बजरंग पारा ईडब्ल्यूएस निगम कॉलोनी में तीन हमलावरों द्वारा एक युवक पर चाकू से हमला करने की खबर सामने आई है, जिससे शहर में सनसनी मच गई है। अपराधियों के बेखौफ व्यवहार और जुट मिल पुलिस की कथित निष्क्रियता पर स्थानीय निवासियों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (38), जो पटेलपाली स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत हैं और मिट्ठूमुड़ा निगम कॉलोनी के निवासी हैं, दोपहर के समय घर पर भोजन करने आए थे। उसी दौरान, घर के बाहर गाली-गलौज और शोर सुनकर वे बाहर निकले। बाहर आते ही हथियारबंद बदमाशों विकास चौहान, अजय मेहर और सोनू भट्ट ने उन पर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब धर्मेंद्र ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ...
आईपीएल ऑक्शन सूची में छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ियों को स्थान मिलने पर ओपी चौधरी ने दी बधाई
Raigarh

आईपीएल ऑक्शन सूची में छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ियों को स्थान मिलने पर ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायगढ़ निवासी संजय अग्रवाल के बेटे शुभम सहित सात को स्थान मिलना प्रदेश के लिए उपलब्धि रायगढ़ :- बीसीसीआई द्वारा आईपीएल ऑक्शन के लिए जारी  574 खिलाड़ियों की सूची में छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ियों को शामिल किए जाने पर प्रदेश के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ने सोशल मंच में हार्दिक बधाई एवं शुभ कामना देते हुए इसे छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि बताया। विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा रायगढ़ निवासी संजय अग्रवाल जी के सुपुत्र शुभम अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ के 7 खिलाड़ियों आयुष पांडे, अजय मंडल, अमनदीप खरे, प्रतीक यादव, आशीष डहरिया, और प्रशांत साईं पैकरा को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में स्थान मिलना  छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है। विदित हो कि बीसीसीआई द्वारा 24 नवंबर 25 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाले आईपीओ आक्शन के लिए 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ियों की सूची जारी ...
अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
Raigarh

अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

रायगढ़, 16 नवंबर: जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक ट्रैक्टर चालक अवैध रूप से माण्ड नदी के कछार से रेत लाकर लौट रहा था। मृतक की पहचान धनागर निवासी रोशन सिदार पिता गजाधर सिदार (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोशन सिदार अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से आजीविका अर्जित करता था। घटना के दिन भी वह अपने नियमित कार्य के तहत धनागर के रमेश द्विवेदी का महिंद्रा सोल्ड ट्रैक्टर लेकर रेत लाने लेबड़ा स्थित माण्ड नदी के कछार गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लोड करने के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी कछार मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से रोशन ...
खरसिया क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों से अभद्रता पर भी मामला दर्ज
Kharsia, Raigarh

खरसिया क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों से अभद्रता पर भी मामला दर्ज

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कल, दिनांक 15 नवंबर 2024 को थाना खरसिया से प्रधान आरक्षक बिरीछराम साण्डे अपनी टीम के साथ माइनर एक्ट की कार्रवाई और देहात भ्रमण के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भदरीपाली निवासी सोहन लाल डनसेना महुआ शराब लेकर परसापाली बेचने जा रहा है।  मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रधान आरक्षक बिरीछराम ने आरक्षक मनोज भारती और योगेश साहू के साथ गवाहों को लेकर भदरीपाली-परसापाली मार्ग पर चौक के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद दो संदिग्ध व्यक्तियों को जरिकेन लेकर आते देखा गया। पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम सोहन लाल डनसेना (40 वर्ष) और नारायण डनसेना (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम भदरीपाली, बताया। उनके पास रखे जरिकेन में 9 लीटर महुआ शराब पाई गई, जिसकी कीमत 1800 रुपये है।  पुलिस ...
पूंजीपथरा पुलिस की सक्रियता से अवैध कबाड़ परिवहन में संलिप्त तीन ट्रकों से 10.8 मीट्रिक टन स्र्कैप की जब्ती
Raigarh

पूंजीपथरा पुलिस की सक्रियता से अवैध कबाड़ परिवहन में संलिप्त तीन ट्रकों से 10.8 मीट्रिक टन स्र्कैप की जब्ती

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण पर प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पूंजीपथरा, निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में एक बार फिर अवैध कबाड़ पर कार्रवाई की गई है। कल, दिनांक 15 नवंबर 2024 की शाम, पूंजीपथरा पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम उज्जपुर अंजनी स्टील प्लांट के पास से तीन संदिग्ध ट्रकों को रोका।  वाहन जांच के दौरान ट्रकों में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पुरानी साइकिलें और मोटर पार्ट्स पाए गए। जब वाहन चालकों से कबाड़ के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे इसे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पुलिस ने ट्रकों और उनमें लदे कुल 10.820 मीट्रिक टन स्क्रैप, जिसकी कीमत 3,88,485 रुपये आंकी गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है...
रायगढ़ इस्पात में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत, जांच शुरू
Raigarh

रायगढ़ इस्पात में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देलारी स्थित रायगढ़ इस्पात कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। शुक्रवार को सुबह परिजनों के आने पर पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के जहानाबाद निवासी जोधन पासवान पिता दुखन पासवान (50 वर्ष) विगत तीन साल से पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देलारी में स्थित रायगढ़ इस्पात कंपनी में सीआईएसएस कंपनी के तहत सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वहीं कंपनी के अंदर ही लेबर क्वाटर में रहता था। बुधवार को वह ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब 7.30 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे इसकी सूचना अपने साथियों को दी। वहीं उनके द्वारा सीआईएसएस कंपनी के इंचार्ज व रायगढ़ इस्पात के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन वाहन की व्यवस्था होने में काफी समय लग...
रात में सड़क पर आया 31 हाथी का दल : रायगढ़ के लारीपानी सड़क पर दोनों ओर लगी कतार, आसपास के गांव में कराई गई मुनादी
Raigarh

रात में सड़क पर आया 31 हाथी का दल : रायगढ़ के लारीपानी सड़क पर दोनों ओर लगी कतार, आसपास के गांव में कराई गई मुनादी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में शुक्रवार रात 8 बजे 31 हाथी का दल सड़क पर आ गया। उनके रोड क्रॉस करते तक राहगीरों की कतार लग गई। हाथी ट्रैकिंग कर्मचारियों रो पता लगते ही राहगीरों को दोनों ओर रोक दिया गया था। मामला वन परिक्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास का है। इस दौरान वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे, ताकि हाथियों का दल आसानी से रोड क्रॉस कर सके, लेकिन वाहनों की लंबी कतार और शोरगुल से हाथी रोड क्रॉस नहीं कर रहे थे। दल में छोटे शावक होने के कारण काफी देर तक हाथी का दल रोड किनारे रुका रहा। कुछ देर बाद लारीपानी जंगल की ओर गए, तब वाहनों को पार कराया गया। 22 हाथियों का दल बाकारूमा रेंज पहुंचाविभागीय अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे भी 22 हाथियों का दल लैलूंगा रेंज के लारीपानी रोड को क्रॉस कर बाकारूमा जंगल की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि 22 और 31 हाथियों का दो दल लै...
ग्राम पंचायत पतरापाली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
Kharsia, Raigarh

ग्राम पंचायत पतरापाली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

खरसिया। भगवान बिरसा मुंडा 150 जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार निर्देश अनुसार खरसिया जनपद पंचायत में 25 ग्राम पंचायत में विशेष रूप से ग्राम सभा आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापाली में भी धूमधाम से भगवान बिरसा मुंडा का जयंती मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा छत्तीसगढ़ महतारी तथा महात्मा गांधी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात बी डी चौहान द्वारा समस्त अतिथियों तथा ग्रामवासियों को स्वच्छता तथा नशामुक्त का शपथ दिलाया गया एवं उनका जयजयकार किया गया। यह पंचायत आदिवासी बाहुल्य पंचायत है। इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रभारी जयप्रकाश डनसेना ने संबोधन में सभी ग्रामवासियों तथा क्षेत्रवासियों को भगवान बिरसा मुंडा जयंती की बधाई देते हुए आगे कहा कि बिरसा मुंडा जी हमारे देश के आजादी में अहम् भूमिका निभाई उनका यो...