Raigarh

धान खरीदी में बड़ा खेल! बानीपाथर केंद्र में किसानों से 2–3 किलो ज्यादा तौल, क्या प्रबंधक पर गिरेगी गाज?
Kharsia, Raigarh

धान खरीदी में बड़ा खेल! बानीपाथर केंद्र में किसानों से 2–3 किलो ज्यादा तौल, क्या प्रबंधक पर गिरेगी गाज?

40.600 किलो के बजाय 43 किलो तौल का आरोप, विरोध करने पर किसानों को धमकी — प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की खरसिया तहसील के अंतर्गत ग्राम बानीपाथर स्थित धान खरीदी केंद्र में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां प्रबंधक द्वारा धान की तौल में गंभीर हेराफेरी की जा रही है, जिससे गरीब किसानों का सीधा नुकसान हो रहा है। किसानों के अनुसार, सरकारी नियम के मुताबिक प्रति बोरी धान 40 किलो 600 ग्राम तौला जाना चाहिए, लेकिन मंडी प्रबंधक जानबूझकर 43 किलो तक तौल कर रहे हैं। जब किसान विरोध करते हैं तो तौल वापस करने से मना कर दिया जाता है और उन्हें धमकाया जा रहा है कि "या तो यही तौल स्वीकार करो या धान लेकर घर जाओ"। यह घोटाला तब उजागर हुआ जब कई किसानों ने अपनी बोरी में ज्यादा वजन की बात मीडिया को बताई और मीडिया के सामने केंद्र के कांटे पर जांच की। नतीजा चौंकाने वाला था –...
45 क्विंटल की क्षमता वाली गाड़ी से 180 क्विंटल धान की ढुलाई, AI की मदद से हुई जांच में रायगढ़ का शुभम राईस मिल भी फंसा
Raigarh

45 क्विंटल की क्षमता वाली गाड़ी से 180 क्विंटल धान की ढुलाई, AI की मदद से हुई जांच में रायगढ़ का शुभम राईस मिल भी फंसा

घरघोड़ा के दो केंद्रों से छोटे वाहनों में धान की ढुलाई रायगढ़। धान परिवहन कार्य में बहुत ही अजीबोगरीब केस सामने आ रहे हैं। रायगढ़ के एक राईस मिल संचालक ने दो उपार्जन केंद्रों में ऐसे वाहनों से सैकड़ों बोरियां उठवा लीं, जिनकी क्षमता ही 50 क्विंटल की है। एआई की मदद से राज्य स्तर पर हुई जांच में खुलासा हुआ है। धान खरीदी में हर बार घोटाला करने के लिए नए तरीके खोजे जाते हैं। इस बार सरकार ने सख्ती बढ़ाई तो रिसायक्लिंग के लिए मिलर्स ही प्रबंधकों से मिल गए। एआई की मदद से जांच की गई तो पता चला कि राईस मिलर्स ने एक ही गाड़ी से एक ही समय में दो बार धान का उठाव किया। धान को मिल में ले जाने के बजाय वापस समिति में ही बेच दिया। बोगस एंट्री के लिए ऐसा किया गया। सभी जिलों में गाडिय़ों और मिलर्स की सूची निकाली गई जिसमें रायगढ़ की शुभम राईस मिल घरघोड़ा का नाम निकला है। घरघोड़ा के कोटरीमाल और चितवाही ...
रेलवे लाईन से वायर और फिटिंग सामग्री ले भागे चोर, कांटाघर का ताला तोड़कर सामान किया पार
Raigarh

रेलवे लाईन से वायर और फिटिंग सामग्री ले भागे चोर, कांटाघर का ताला तोड़कर सामान किया पार

रायगढ़। धरमजयगढ़ इलाके में रेलवे लाईन में लगे तार, फिटिंग का सामान और कांटाघर में रखा सामान अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। घटना के बाद जब चोरों का कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना धरमजयगढ़ थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, नरेशदास महंत (29 वर्ष) ने बताया कि प्रेमनगर धरमजयगढ़ में सेंट्रल ईस्ट रेलवे लिमिटेड द्वारा रेलवे लाइन पर खंभे लगाए गए हैं, जिनमें तार बिछाए गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए लगी एजेंसी में वह सिक्योरिटी सुपरवाइजर के रूप में काम करता है। 1 जनवरी को जब वह ड्यूटी पर पहुंचा, तो उसने देखा कि रेलवे लाइन के खंभा नंबर 60/4 से 60/7 तक तार गायब थे। साथ ही खंभों में लगे ओएचई वायर और अन्य फिटिंग सामग्री भी नहीं थी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 2 लाख 57 हजार 356 रुपए बताई गई है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपनी एजेंसी के अधिकारियों को दी। प...
Breaking News : खरसिया के पंडरमुड़ा में युवक की फंदे पर झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Kharsia, Raigarh

Breaking News : खरसिया के पंडरमुड़ा में युवक की फंदे पर झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़-खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबी चौकी इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां ग्राम पंचायत पंडरमुड़ा, ठोढ़ी पुलिया के पास एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम चचिया (चांपा) निवासी सुरेंद्र राठिया, पिता भजन रठिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार साथ गौरा-गौरी महोत्सव देखने के लिए छीरपानी आया हुआ था, जहां अचानक उसका शव फांसी के फंदे पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। खबर अपडेट पर है… ...
स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य और सफल आयोजन
Kharsia, Raigarh

स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य और सफल आयोजन

टेमटेमा, खरसिया: स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड परिसर में 08 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। 14 जनवरी 2026 फाइनल मुकाबले के अवसर पर स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का आनंद लिया। अपने संबोधन में निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी ने सभी प्रतिभागी टीमों और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों को दैनिक कार्य-दबाव से राहत देते हैं और संगठन में एकता व टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड भविष्य मे...
20 जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले ऑटो एक्सपो आयोजन की ओपी चौधरी ने की सराहना
Raigarh

20 जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले ऑटो एक्सपो आयोजन की ओपी चौधरी ने की सराहना

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक ऑटो एक्सपो आयोजन की जानकारी देते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा प्रदेश भर के सभी जिलों के व्यवसाई इस आयोजन में शामिल होंगे। इस आयोजन के लाभ बताते हुए उन्होंने कहा इस आयोजन एक माध्यम से वाहनों की खरीदी बिक्री में टैक्स में छूट दी जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ दिया जा सके। इसके पहले भी उपभोक्ताओं को मिले सीधे लाभ की जानकारी देते हुए ओपी चौधरी ने कहा मोदी सरकार ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 12 लाख कर दी वही जीएसटी का लाभ देने के लिए 28% टैक्स स्लैब खत्म कर उन्हें 18% शामिल किया गया वही 18% टैक्स स्लैब वाली वस्तुओं को 12% के दायरे में लाया गया वही दैनिक उपयोग में आने वाली बहुत सी वस्तुओं को कर मुक्त कर दिया गया। जीएसटी के कमी का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिला। आयोजन के लिए प्रदेश भर के  ऑटो डीलर से जुड़े साथियों क...
खरसिया में कांग्रेस संगठन विस्तार : शहर के लिए सुनील शर्मा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए मनोज गवेल की महत्वपूर्ण नियुक्ति
Kharsia, Raigarh

खरसिया में कांग्रेस संगठन विस्तार : शहर के लिए सुनील शर्मा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए मनोज गवेल की महत्वपूर्ण नियुक्ति

उमेश पटेल के करीबी सहयोगियों के नेतृत्व में पार्टी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद खरसिया, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद संगठन विस्तार की सुगबुगाहट अब जमीनी स्तर पर दिखने लगी है। आज एआईसीसी द्वारा प्रदेश के 307 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं। खरसिया शहर की कमान सुनील शर्मा को सौंपी गई है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी एक बार फिर मनोज गवेल पर भरोसा जताते हुए उन्हें दी गई है। ये दोनों ही नेता क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल के बेहद करीबी और विश्वसनीय साथी माने जाते हैं। सुनील शर्मा के रूप में जहां शहर को नया नेतृत्व मिला है, वहीं मनोज गवेल के अनुभव को संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से दोहराया है। इन नियुक्तियों की घोषणा होते ही खरसिया कांग्रेस परिवार में उत्साह का माहौल ह...
स्वामी विवेकानंद का आह्वान  कहा ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको :- सुमीत शर्मा
Raigarh

स्वामी विवेकानंद का आह्वान  कहा ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको :- सुमीत शर्मा

शपथ ग्रहण में जिले भर से जुटे भाजयुमो कार्यकर्ता भाजयुमो अध्यक्ष सुमित शर्मा ने किया पदभार ग्रहण गांधी चौक में लड्डुओं से तौला गया रायगढ़ :- स्वामी विवेकानंद ने कहा था  'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत', 'खुद पर विश्वास करो', 'सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है', 'हर मनुष्य के अंदर ईश्वर है', और 'शिक्षा को व्यावहारिक बनाओ', उनका आह्वान  युवाओं को सशक्तिकरण, राष्ट्रवाद, और आध्यात्मिकता का मार्ग बताता  हैं, विवेकानंद जी ने  एकता, शारीरिक-मानसिक शक्ति और रूढ़िवादिता से मुक्ति पर जोर दिया, जिससे भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकें। उक्त बाते  नव नियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में विधिवत शपथ ग्रहण के दौरान बूढ़ी माई ,बाबा प्रियदर्शी राम जी हठयोगी सत्यनारायण बाबा को नमन करते हुए कही। जिला भाजपा कार्यालय में शपथ ग्रहण के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान,मह...
अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की इकाई डभरा के तत्वाधान में 15 वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5676 लाभान्वित
Raigarh

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की इकाई डभरा के तत्वाधान में 15 वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5676 लाभान्वित

निरंतर जुटी रही चार दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम...साथ में दवाओ का भी निःशुल्क वितरण शिविर में 135 एक्स रे 86 ईसीजी और 38 बोन डेंटिसी सहित 521 मरीज पैथोलॉजी से लाभान्वित रायगढ़:- पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी द्वारा स्थापित अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा, की इकाई अघोर आश्रम-घोघरी रोड डभरा जिला सक्ती में 11 जनवरी रविवार को 15 वें निःशुल्क विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर में 5676 मरीज लाभान्वित हुए। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ट्रस्ट की निजी जमीन पर लगभग चालीस हजार फूट निर्मित व्यवस्थित पंडाल में किया गया । अघोर संत बाबा प्रियदर्शी राम के निर्देशन में ट्रस्ट से जुड़ी विभिन्न शाखाओं में  मानव जीवन की मूल भूत आवश्यकता शिक्षा एवं चिकित्सा निःशुल्क मुहैया कराई जाती है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली साधन विहीन जनता को इसका विशेष लाभ मिल सके। इस क्रम में बनोरा की इकाई डभरा में पिछले 1...
स्वामी विवेकानंद युवा क्लब द्वारा भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Raigarh

स्वामी विवेकानंद युवा क्लब द्वारा भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

खरसिया। एकल ग्रामोथान फाउंडेशन एवं WEC, रायगढ़ के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब द्वारा 11 जनवरी 2026 को ग्राम नवागांव में भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में अनुशासन, एकता और खेल भावना को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ आयोजनइस अवसर पर अनेक सम्माननीय एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में श्री प्रशांत सिंह (शिक्षक), श्री सादराम राठिया (सरपंच), श्री सुकुल पटेल (ग्राम प...