महानिर्वाण दिवस पर अघोरा नाम परो मंत्रम से गूंज उठा शहर
केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड एवं स्टेशन चौक में प्रसाद वितरण का आयोजन
शहरवासी बनोरा में आयोजित भंडारे में शामिल हुए
रायगढ़ :- आज अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के महानिर्वाण दिवस पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, वृद्धाश्रम, मुखबधिर आश्रम में आश्रम से जुड़े अनुयायियों के द्वारा फल वितरण किया गया। अघोरेश्वर के महानिर्वाण दिवस पर अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की रायगढ़ इकाई में शहरवासियों की भीड़ जुटी रही। शहरवासियों आस पास के ग्राम वासियों सहित राज्य भर से आए अनुयाइयों ने उपासना स्थल पर मौजूद पूज्य अघोरेश्वर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते उपासना की फिर प्रसाद ग्रहण किया। बनोरा आश्रम में दिन भर भजन कीर्तन के साथ विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
महानिर्वाण दिवस पर जरूरत मंदो के मध्य दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री वितरित की गई। शहर में उनका पुण्य स्मरण करते...










