चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
रायगढ़, 29 नवंबर। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं, जो उसने सितंबर में चक्रधर समारोह के दौरान चुराई थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 को प्रार्ची विहार कालोनी अतरमुड़ा, चक्रधरनगर में रहने वाले प्रेम कुमार बंजारे ने अपनी बजाज सीटी 100 (नंबर CG 13 AG 2730) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बाइक 17 सितंबर को रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने के दौरान जानकी होटल के सामने से चोरी हुई थी। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 644/2024 के तहत धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम ने मुखबिरों...










