सब्जी दुकान की आड़ में शराब बिक्री, पुलिस ने दबिश देकर 15 लीटर कच्ची शराब की बरामद
रायगढ़। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस नियमित गश्त और कार्रवाई कर रही है। कल थाना पूंजीपथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक सब्जी दुकान में चल रहे अवैध शराब बिक्री के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का और हमराह स्टाफ द्वारा यह शराब रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम कल 29 नवंबर 2024 को ग्राम तराईमाल, गेरवानी, सराईपाली, जिवरी और देलारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम देलारी के राजा मैदान स्थित एक सब्जी दुकान में अवैध महुआ शराब की बिक्री हो रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी।
दुकान संचालक, विनोद कुमार पटैल (34), निवासी लमकना, जिला कटनी, मध्य प्रदेश, हाल निवासी ग्राम देलारी, मौके पर मौजूद ...










