Raigarh

युवा कवि साहित्यकार अहिबरन पटेल इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड 2024 से सम्मानित
Chhattisgarh, Raigarh

युवा कवि साहित्यकार अहिबरन पटेल इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड 2024 से सम्मानित

छत्तीसगढ़। भव्या फाउंडेशन जयपुर राजस्थान द्वारा कुछ दिन पूर्व जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमे देश,विदेश के नामी गिनामी, समाजसेवी,कवि साहित्यकार, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले 200 लोगो को सम्मानित किया गया था। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से जांजगीर चाम्पा जिले के सोंठी निवासी युवा कवि साहित्यकार अहिबरन को भी भब्या फाउंडेशन द्वारा साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है और श्री पटेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है। ज्ञात हो कि भब्या फाउंडेशन द्वारा कैंसर सहित विभिन्न गंभीर रोग से पीड़ित परिवारो की सहायता हेतु यह सम्मान कार्यक्रम हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है, अहिबरन पटेल के इस उपलब्धि पर उनके परिवार सहित मित्र जनो में हर्ष...
कबीर चौक पर झगड़ा, विवाद करने वाले युवक पर जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा हवालात
Raigarh

कबीर चौक पर झगड़ा, विवाद करने वाले युवक पर जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा हवालात

रायगढ़। बीती रात कबीर चौक पर हुए विवाद पर जूटमिल पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए तनाव उत्पन्न करने वाले युवक बंटी पांडे को गिरफ्तार किया। घटना उस समय हुई जब बंटी पांडे, सवारियों को जबरन अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश कर रहा था। मामला तब बढ़ा जब बालाघाट, एमपी निवासी मिथुन लिलारे (33 साल) ने शिकायत की कि वे करीब 20-25 लोगों के साथ, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, चंद्रपुर मंदिर दर्शन कर कोसमनारा बाबाघाम दर्शन के लिए जा रहे थे। कबीर चौंक पर बंटी पांडे ने उनके साथ गाली-गलौज और जोर-जबरदस्ती की। पेट्रोलिंग पर मौजूद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और थाने ले आई। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि बंटी पांडे पुलिस की मौजूदगी में भी गवाहों के सामने गाली-गलौज और झगड़े ...
रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति ने विधायक ओपी से की मुलाकात
Raigarh

रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति ने विधायक ओपी से की मुलाकात

रायगढ़ :- रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति के सदस्यों ने विधायक ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात करते हुए सबसे बड़ी लाइब्रेरी नालंदा सहित रायगढ़ के बहुमुखी विकास हेतु बधाई देते हुए  कहा कि ओपी चौधरी रायगढ़ के विकास पुरुष है। कन्हैया मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा विधायक कार्यालय में मुलाकात के दौरान रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति के सतीश अग्रवाल, राजेन्द्र खालसा,प्रेम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल ने अपनी स्थाई समस्या से अवगत कराते हुए कहा समिति से जुड़ी समस्या का निराकरण ओपी चौधरी ही भली भांति करवा सकते है। व्यवसायियों को अपने विधायक की क्षमता पर पूरा भरोसा है। ओवर ब्रिज से लेकर सुभाष चौक तक लगने वाले जाम के लिए दुकानों को पीछे करने हेतु आग्रह किया ताकि शहरवासियों को अंतहीन जाम से मुक्ति मिल सके। ओपी ने उन्हें भरोसा दिला आश्वस्त करते हुए कहा रायगढ़ की बेहतरी के लिए मिल जुल कर कार्य किए जाने की आवश...
खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
Kharsia, Raigarh

खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

खरसिया। खरसिया विधायक उमेश पटेल और स्थानीय लोगों ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी के खिलाफ विरोध जताया है। दिनांक 10 दिसंबर 2024 को मदनपुर, खरसिया में तहसील ऑफिस के सामने विधायक और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में स्थानीय निवासियों का भी पूरा समर्थन मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण में हो रही देरी के कारण उन्हें रोजाना जाम और अन्य यातायात समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फाटक बंद होने के बाद तीन से चार गाड़ियाँ गुजरने के बाद ही खोला जाता है, जिससे आधे घंटे तक समय लगता है। कई बार तो फाटक देर तक बंद रहने के कारण एंबुलेंस में गंभीर मरीजों की मौत भी हो चुकी है। धरना प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोग प्रशासन से ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया को तुरंत...
खरसिया थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू की बेटियों ने बढ़ाया खरसिया का मान
Kharsia, Raigarh

खरसिया थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू की बेटियों ने बढ़ाया खरसिया का मान

खरसिया। रविवार को दुर्ग में आयोजित कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन हुआ। 1 दिसंबर रविवार को मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा-कु-जु-बो-काई- कान फुल कॉन्टैक्ट कराते द्वारा कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे भवन, आदित्य नगर में संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरीराव के मार्गदर्शन में सीनियर परीक्षक अरविंद चंदेल, जे पी राजू, रामकुमार पांडे, गांधी सोनी, मनोज नेताम, भरत साहू, सुभाष सोनी, लक्ष्मी तिवारी एवं सहायक परीक्षक दीपेश आहूजा, मोनप्रीत कौर लहरी, रौनक बेहरा, अनुज दहाते, काजल बेहरा, मुस्कान मूंदड़ा की देखरेख में संपन्न हुआ। इस ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से खिलाड़ियों का स्टैमिना, बॉडी कंडीशनिंग, काता, कुमीते, एटिकांस एवं फुल कांटेक्ट फाइट की पावर और तकनीक को परखा गया। इस बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल थे एवं विशेष अतिथियों में प...
कुड़ेकेला धान मंडी में मापदंडों के विपरीत हो रही खरीदी, चहेतों को फायदा पहुंचा अपनी जेब भर रहे जिम्मेदार
Raigarh

कुड़ेकेला धान मंडी में मापदंडों के विपरीत हो रही खरीदी, चहेतों को फायदा पहुंचा अपनी जेब भर रहे जिम्मेदार

कुड़ेकेला। धरमजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले कुड़ेकेला धान खरीदी केंद्र में शासन के मापदंडों को दरकिनार कर धान खरीदी की जा रही है। जहां अपने चहेते चेहरे को फायदा पहुंचाने के साथ अपनी जेब गर्म करने में लगे हुए हैं। प्रदेश सरकार की योजना के तहत किसानों के धान समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु शासन द्वारा कई केंद्रों का संचलन किया जा रहा है। जिसमें किसानों से सीधे धान खरीद करने की विभिन्न मापदण्डो का परिपालन के साथ किये जाने की नियम लागू की गईं है। मुख्य रूप से किसानों से क्वालिटी पूर्ण सूखा धान के साथ एक प्रकार के एक धान की खरीदी करने का नियम है। इसके साथ ही किसानों द्वारा धान लेकर मंडी परिसर में धान की ढाला कर पुनः उसे मंडी के बारदाने में भर कर मानक तय तोल के आधार पर खरीदी करनी है। किंतु जिले के कुड़ेकेला धान खरीदी केंद्र में इन दिनों नियम कायदे को दरकिनार कर मनमाने तरीके से अपने नियम कानून के तहत...
पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल पंचतत्व में विलीन, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग हुए शामिल, सीएम साय सहित मंत्रियों ने की शोक संवेदना व्यक्त
Raigarh

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल पंचतत्व में विलीन, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग हुए शामिल, सीएम साय सहित मंत्रियों ने की शोक संवेदना व्यक्त

रायगढ़। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल (90 वर्ष) का शनिवार की रात करीब 11:00 बजे स्वर्गवास हो गया है, जिनका आज चैतन्य नगर कॉलोनी निवास स्थान से दोपहर 3:00 बजे अंतिम यात्रा निकली, शहर के मुख्य मार्ग से गौरीशंकर मंदिर रोड होते हुए कायाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा व अंतिम संस्कार में शहर के समाजसेवी एवं वरिष्ठ व्यवसायी सत्यनारायण अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा), मनोज अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला, मुकेश जैन, सुरेश गोयल, विवेक रंजन सिन्हा, पूर्व महापौर जेठुराम मनहर, सुभाष पाण्डेय, कौशलेष मिश्रा, दिपेश सोलंकी, रतिन्दर राय, रविन्दर भाटिया, सीनू राव, श्रवण सिदार, सीताराम विश्वकर्मा, डॉ. राजू अग्रवाल, डॉ. पवन अग्रवाल, ओमी अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल वकील, हरविलास अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, लाला अग्रवाल, मोहित सतप...
दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक मासूम की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Raigarh

दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक मासूम की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दो मोटर सायकिल की भिड़ंत हो जाने की घटना में एक मासूम बालक की मौत हो गई वहीं इस घटना तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजना-खुरूषलेंगा के बीच कल शाम दो मोटर सायकल की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। बताया जा रहा है कि बिजना गांव का रहने वाला बुजुर्ग पूर्णचंद सिदार अपने नाती अंशु सिदार को अपनी मोटर सायकल में बिठाकर किसी काम के सिलसिले में खुरूषलेंगा की तरफ जा रहा था। दोनों जब गांव के करीब पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे एक अन्य मोटर सायकल सवार दो स्कूली छात्रों ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटर सायकल को जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में ढाई साल के मासूम और उसके दादा को गंभीर चोट लगने की वजह से तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा तमनार अस्पताल ले जाया...
शादी का प्रलोभन देकर बालिका का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Kharsia, Raigarh

शादी का प्रलोभन देकर बालिका का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म मामले की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पोक्सो और दुष्कर्म की धारों पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कल 7 दिसंबर को बालिका अपने परिजन के साथ थाना खरसिया में आवेदन दिया गया। थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव द्वारा महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर से बालिका का विस्तृत कथन कराया गया जिसमें बालिका ने बताया कि कार्तिक जायसवाल से जान पहचान है, जुलाई 2024 से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण कर रहा है, बालिका बताई  कि माता-पिता काम पर जाने के बाद अकेली पाकर उसने  कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी से इनकार कर रहा है। थाना खरसिया में आरोपित पर अपराध क्रमांक 725/2024 धारा 64(2)एम,65(1) बीएनएस, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद कर त्वरित कार्यवाही कर करते हुए टीआई कुमार गौरव साहू द्वा...
दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
Raigarh

दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो जाने की घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा बाईक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ओडिसा के सुंदरगढ़ का रहने वाला बेंदो झरिया 44 साल ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा सूरज झरिया लैलूंगा के कूपाकानी गांव में मेहमानी में रिश्ते में भाई लगने वाले लालधर विश्वकर्मा के यहां आया था। इस बीच कल शाम 5 बजे लालधर विश्वकर्मा के प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एयू 2290 को लेकर लैलूंगा जा रहा हूं बोलकर निकला था कि शाम करीब 5-6 बजे के बीच गांव के ही रहने वाले रूपधर सिदार फोन कर बताया कि सूरज झरिया का एक्सीडेंट हो ग...