इंदिरा नगर पान दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी पान मशाला बरामद
रायगढ़, 20 जनवरी। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित सलमान पान पैलेस में हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया मशरूका एवं वारदात में प्रयुक्त स्कूटी वाहन बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।घटना को लेकर दिनांक 09 जनवरी 2026 को इंदिरा नगर निवासी अली रजा उम्र 27 वर्ष ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता जाकीर अली द्वारा मोहल्ले में सलमान पान पैलेस नामक दुकान संचालित की जाती है।
दिनांक 08 जनवरी की रात्रि लगभग 11.20 बजे दुकान बंद कर ताला लगाकर वे घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान खोली गई तो ताला टूटा हुआ मिला, अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला भी टूटा हुआ था। दुकान से राजश्री गुटखा का कट्टा, बड़ी सिगरेट, रजनीगंधा, अन्य गुटखा सामग्री तथा लगभग 10 हजार...










