जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर गोयल ने सुनी लोगों की समस्याएं
जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
रायगढ़, 17 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज जनदर्शन के माध्यम से जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उल्लेखनीय है कि जनसामान्य के समस्याओं को निराकरण करने प्रति मंगलवार सृजन सभाकक्ष में कलेक्टर साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील घरघोड़ा ग्राम-सारढाप निवासी पन्ना लाल राठिया दिव्यांग पेंशन एवं स्वचलित ट्रायसायकल की मांग हेतु जनदर्शन में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वे दोनों पैर से दिव्यांग है। जिसकी वजह से कही आने-जाने एवं कार्य करने में असक्षम है। उन्होंने ट्रायसायकिल एवं दिव्यांग पेंशन की मांग की। वार्ड क्रमांक 41 छातामुड़ा निवासी नरेन्द्र कुमार चौधरी खाद्यान्न वितरण में हो रही लापरवाही के सं...










