रायगढ़ में महिलाओं ने हेलमेट रैली से जगाई जागरूकता, हेलमेट जागरूकता रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश “हेलमेट पहनो, जीवन बचाओ”
09 जनवरी, रायगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत रायगढ़ में महिलाओं ने यातायात सुरक्षा को लेकर एक अनोखी पहल की। महिला पुलिसकर्मियों और समाजसेवी संस्था दिव्य शक्ति रायगढ़ की सदस्याओं ने मिलकर हेलमेट जागरूकता रैली आयोजित की, जिसने शहरवासियों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया और सड़क सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।
रैली को थाना यातायात के सामने से एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा शहर के प्रमुख स्थानों—जमुना इन चौक, गोगा राइस मिल, सुभाष चौक, और कोतवाली मार्ग—से होते हुए वापस थाना यातायात पर समाप्त हुई।
इस रैली में दिव्य शक्ति रायगढ़ की प्रमुख सदस्याएं—कविता बेरीवाल, सीमा गुप्ता, पिंकी अग्रवाल, मधु श्रीवास्तव, संजना सहगल, शिखा अग्रवाल, मनीषा, सविता, विनीता, मधु, कशिश, विजेता, कृष्णा, ममता, शीला, सुमन, डिंपल, ...










