नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
रायगढ़, 22 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के आरओ सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले के समस्त मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिले के नगरीय निकायों में आगामी 11 फरवरी को मतदान ईवीएम मशीनों के माध्यम से होगा। इस अवसर पर एडिशनल सीईओ श्री महेश पटेल ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि मतदान दलों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल एवं विकास सिन्हा ने बताया कि ईवीएम से होने वाले निर्वाचन में केवल बैलेट यूनिट तथा कंट्रोल यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। पूर्ववर्ती ...










