कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान
संभाग स्तरीय पुरुस्कारों में भी रहा रायगढ़ का दबदबा, सहायक प्रोग्रामर श्री विभाष पांडेय और डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री लारेंस केरकेट्टा भी हुए सम्मानित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर टीम रायगढ़ राज्य स्तर पर हुई पुरुस्कृत
रायगढ़, 25 जनवरी 2025/ आज 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने यह सम्मान प्रदान किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले भी इस मौके पर उपस्थित रहीं। कलेक्टर श्री गोयल को यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग की अनुशंसा पर रायगढ़ जिले में निर्वाचन के कुशल प्रबंधन व संचालन के लिए मिला। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में पूरे रायगढ़ जिले की निर्वाचन टीम ने काम किया और प्रदेश म...










