खरसिया में कांग्रेस की नामांकन रैली, उमेश पटेल के नेतृत्व में गूंजे समर्थन के नारे
उमेश बोले- 'जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस बनाएगी नगर पालिका में सरकार'
खरसिया, 28 जनवरी 2025: नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन कांग्रेस ने खरसिया में विशाल रैली निकाली, जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किया। रैली की शुरुआत गांधी चौक से महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का जोश देखते ही बना।
नंदू भैया के स्मारक स्थल पर उमड़ा जनसैलाब
गांधी चौक से निकली यह रैली जब शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल पहुंची, तो वहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। उमेश पटेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “विपक्ष में रहते हुए भी हमने जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है। अब आपके आशीर्वाद से नगर पालिका में कांग्रेस की सरकार बनाकर विकास को नई गति देंगे। जिस तरह मेरे पिता स्वर्गीय शहीद नंदकुमार पटेल को...










