Raigarh

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया मतदान, शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Raigarh

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया मतदान, शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायगढ़, 11 फरवरी 2025/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने शासकीय इंदिरा गांधी बालक प्राथमिक शाला में बने मतदान केंद्र क्रमांक 51 में मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने कतार में लगकर मतदान किया। कलेक्टर श्री गोयल ने नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजाकलेक्टर श्री गोयल ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव और नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय भी इस दौरान साथ रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारियों को पूरी सजगता से मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कतार में लगे वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को प्रा...
नगरीय निकाय निर्वाचन : मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
Raigarh

नगरीय निकाय निर्वाचन : मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

सेल्फी प्वाइंट में मतदाताओं ने ली सेल्फी, कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य करें मतदान चुनई मड़वा थीम पर बने आदर्श मतदान केंद्र रहा आकर्षण, मतदान केन्द्रों पर दिखा उत्साह का माहौल रायगढ़, 11 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन में आज गजब उत्साह देखने को मिला। सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सभी वर्ग के मतदाता मतदान करने अपने केन्द्रों में पहुंचे। जिससे कई जगहों पर लंबी कतारें भी देखने को मिली। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। वहीं वरिष्ठ मतदाता भी मतदान करने में पीछे नहीं रहे। महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कई स्थानों पर 80-90 वर्ष की उम्र के बुजुर्ग व्हीलचेयर पर या परिवार के सदस्यों के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचे। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद इसे लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का अहम कदम मानते हुए गर्व महसूस कर रहे थे। मत...
गौमाता की जान बचाने के लिए कामधेनु गौ सेवा संगठन और पशु-चिकित्सकों का सफल ऑपरेशन
Kharsia, Raigarh

गौमाता की जान बचाने के लिए कामधेनु गौ सेवा संगठन और पशु-चिकित्सकों का सफल ऑपरेशन

खरसिया, 11 फरवरी। बेसहारा और बेजुबान पशुओं की सेवा में समर्पित कामधेनु गौ सेवा संगठन खरसिया ने एक और मिसाल पेश की। खरसिया के अजीत नगर गुरुद्वारे के पास एक गौमाता गंभीर स्थिति में थी। उसके गर्भ में पल रहा बछड़ा मृत हो चुका था और अत्यधिक बड़ा होने के कारण वह बाहर नहीं आ पा रहा था। अगर समय पर इलाज न किया जाता, तो गौमाता की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। जैसे ही संगठन को इस स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत खरसिया पशु-चिकित्सा विभाग से संपर्क किया। जिला प्रभारी दिलीप पटेल, पशु-चिकित्सक दीपक पटेल और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। पहले प्राकृतिक रूप से डिलीवरी कराने की कोशिश की गई, लेकिन असफलता मिलने पर ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। लगभग चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों और गौसेवकों ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम किया। अंततः ऑपरेशन सफल रहा, और गौमाता को सुरक्षित बचा लिय...
जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 में सतबाई छोटेलाल पटेल के समर्थन में ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह
Kharsia, Raigarh

जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 में सतबाई छोटेलाल पटेल के समर्थन में ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह

खरसिया, 11 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 (खरसिया-03) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम-दर्रामुड़ा) के पक्ष में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। उनके चुनाव चिन्ह “उगता सूरज छाप” को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के गांव-गांव में समर्थन की लहर दौड़ पड़ी है, और लोग बढ़-चढ़कर उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं। आज सतबाई छोटेलाल पटेल ने भाजपा चपले मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेंदोझरिया, आमापाली, कुकरीझरिया, खैरपाली, टेमटेमा, कनमुरा और सेंद्रीपाली गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया। गांव के हर गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक लोगों ने उन्हें घेर लिया और भारी समर्थन जताया। गांवों में माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है, और हर ओर “उगता सूरज छाप” को जिताने की चर्चा ...
कांग्रेस को दिए वोट से शराब घोटाला कोयला घोटाला माफियाराज आया…अब सुशासन देख रही जनता :- जीवर्धन
Raigarh

कांग्रेस को दिए वोट से शराब घोटाला कोयला घोटाला माफियाराज आया…अब सुशासन देख रही जनता :- जीवर्धन

धरती के भगवान तुल्य चिकित्सकों से महापौर प्रत्याशी जीवर्धन ने की मुलाकात रायगढ़:- भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने  शहर में जनसम्पर्क के  दौरान धरती के भगवान तुल्य चिकित्सकों से आज भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। डॉक्टर एसोसिएशन जुड़े  सदस्यो से चर्चा के दौरान जीवर्धन ने कहा पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान आप सभी ने भाजपा को समर्थन दिया एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई। आप लोगो के आशीर्वाद से रायगढ़ विधायक प्रदेश के वित्त मंत्री बने और उन्होंने रायगढ़ विकास के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पिछले बार आपके वोटो से कांग्रेस की प्रदेश में  भूपेश सरकार शहर में कांग्रेस की जानकी काटजू  सरकार बनी लेकिन इस सरकार ने भ्रष्टाचार माफियाराज शराब घोटाला महादेव घोटाला कोयला घोटाला किया और सरकारी जमीनों...
ओपी के विकास विजन को पूरा करे जनता :- जीवर्धन
Raigarh

ओपी के विकास विजन को पूरा करे जनता :- जीवर्धन

चाय वाले ने बनाई लाला चाय वाले के यहां चाय भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन की चाय पर चर्चा जनता अपना वोट विकास करने वाले विधायक को समर्पित करें रायगढ़ :- जलाराम नमकीन एवं लाला चाय वाले के यहां भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन पहुंचे और यहां चाय पर चर्चा के आयोजन में शामिल हुए। लाल चाय वाले के साथ चाय बनाई और चाय पीते हुए लोगों की आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान जीवर्धन ने कहा कांग्रेस मेरे चाय बेचने का मजाक उड़ाती रही जबकि 29 साल एक पार्टी की सेवा कर मै चाय बेचकर अपना जीविका चलाता रहा मेरी चार बेटियां है जिसे मैने बेटो की तरह पाला है। सत्तर सालो तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस एक चाय वाले का दर्द नहीं समझ सकती यह भाजपा ही है जिसने एक जमीनी कार्यकर्ता को इस पद के योग्य समझा। गरीब परिवार का होने के नाते मुझे गरीबों की मूलभूत आवश्यकता सड़क बिजली पानी की आवश्यकताओं के संबंध में अच्छे तरीके से ...
मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने मतदान दल हुए रवाना
Raigarh

मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने मतदान दल हुए रवाना

जिले के नगरीय निकायों में बनाए गए 265 मतदान केंद्र 11 फरवरी को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान रायगढ़, 10 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार जिले के नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को मतदान होना है। जिसके लिए आज मतदान दल अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि राही, एडशिनल एसपी श्री आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन श्री समीर बड़ा सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। रायगढ़ जिले के 7 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होना है। जिसके लिए मतदान दल...
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने जिले में मतदान व मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा
Raigarh

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने जिले में मतदान व मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

जिले में सुचारू व शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने की है पूरी तैयारी-राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह राज्य निर्वाचन आयोग की टीम मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा करने पहुंची रायगढ़ चुनई मड़वा के थीम पर बने आदर्श मतदान केन्द्र का भी किया निरीक्षण, मतदाता जागरूकता के प्रयासों की सराहना की रायगढ़, 10 फरवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह आज रायगढ़ जिले में प्रवास के दौरान कहा कि नगरीय निकायों में निर्वाचन का कार्य सुचारू एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। मतदान सामग्री वितरण के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। मतगणना को लेकर भी तैयारियां पूरी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह आज रायगढ़ में मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान प्रेक्षक श्री.के.डी.कुंजाम, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, नोडल ...
चुनई मड़वा और ट्राइबल थीम पर बने आदर्श मतदान केंद्र रहेंगे आकर्षण के केंद्र
Raigarh

चुनई मड़वा और ट्राइबल थीम पर बने आदर्श मतदान केंद्र रहेंगे आकर्षण के केंद्र

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने चुनई मड़वा थीम को सराहा शहर में बनाए गए तीन आदर्श मतदान केंद्र रायगढ़, 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान होने जा रहे हैं। मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा करने रायगढ़ पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह द्वारा आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा सतीगुड़ी चौक स्थित इंदिरा गांधी स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने यहां छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वैवाहिक मंडप मड़वा की थीम पर बनाई गई चुनई मड़वा आदर्श मतदान केंद्र की प्रशंसा की।  शहर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सतीगुड़ी चौक स्थित इंदिरा गांधी स्कूल को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वैवाहिक मंडप मड...
जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 से सतबाई छोटेलाल पटेल का जनसंपर्क अभियान तेज, ग्रामीणों का मिल रहा अपार समर्थन
Raigarh

जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 से सतबाई छोटेलाल पटेल का जनसंपर्क अभियान तेज, ग्रामीणों का मिल रहा अपार समर्थन

खरसिया, 10 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09, खरसिया-03 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम-दर्रामुड़ा) का चुनाव प्रचार जोरों पर है। सोमवार, 10 फरवरी 2025 को उन्होंने भाजपा चपले मंडल के कुनकुनी, सराईपाली, भालूकोना, रानीसागर, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारी समर्थन जताया। सतबाई छोटेलाल पटेल ने “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील करते हुए घर-घर जाकर जनता से संवाद किया। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ उनका समर्थन किया, विशेषकर महिलाओं ने आत्मीयता से मिलकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। सतबाई छोटेलाल पटेल के समर्थन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। हर गांव और गली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान को मजबूती दी, जिससे चुनाव...