Raigarh

रायगढ़ जिला जेल में महाकुंभ, कैदियों ने जेल में किया गंगा स्नान, लगाई डुबकी
Raigarh

रायगढ़ जिला जेल में महाकुंभ, कैदियों ने जेल में किया गंगा स्नान, लगाई डुबकी

रायगढ़, 25 फरवरी 2025/ जिला जेल रायगढ़ में आज सवेरे प्रयागराज महाकुंभ से मंगाये गये गंगा जल से कैदियों ने सामूहिक स्नान किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर जेल में बंद कैदियों ने पहली बार आध्यात्मिक स्नान का लाभ लिया। जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध 650 से अधिक कैदियों ने गंगा स्नान किया। महाकुंभ स्नान को लेकर जेल प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। प्रयागराज से विशेष रूप से गंगा जल मंगवाया गया था। जेल अधीक्षक एस.शोभा रानी ने बताया कि जेल परिसर में महाकुंभ स्नान कुंड बनाया गया था। इसके लिए कुंड को चारों तरफ  से रंग-रोगन कर सजावट की गई थी। किसी ने लोटे से स्नान किया तो कईयों ने टंकी में डुबकी लगाई। राज्य शासन की इस पहल से कैदियों को मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होगी। ...
साप्ताहिक जनदर्शन में एडीएम सुश्री जांगड़े ने सुनी लोगों की समस्याएं
Raigarh

साप्ताहिक जनदर्शन में एडीएम सुश्री जांगड़े ने सुनी लोगों की समस्याएं

रायगढ़, 25 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जनसामान्य की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में जिले भर के लोग अपनी विभिन्न मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनदर्शन में रायगढ़ के ढिमरापुर दीनदयाल कॉलोनी निवासी श्री गोवर्धन पटेल अपनी पुत्री की फीस माफ  करने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी तीन संतान है एवं तीनों कार्मेल कान्वेंट स्कूल इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्यनरत हैं। वे सामान्य परिवार से आते हैं तथा पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वर्तमान में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हों...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जारी की 19 वीं किस्त
Raigarh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जारी की 19 वीं किस्त

कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ में किसानों ने देखा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रायगढ़, 25 फरवरी 2025/ बिहार के भागलपुर से 24 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग रायगढ़ में आयोजित हुआ। जहां किसानों ने कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा। इस दौरान रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रगतिशील कृषक एवं कृषक महिलाएं उपस्थित रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य भारत के किसानों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके और उन्हें अपनी खेती करने में मदद मिले। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 की रकम तीन किस्त में दी जाती है। ये पैसा उनको उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किया जाता है। इस...
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 : तीसरे चरण के मतदान समाप्ति के पश्चात 88.28 रहा मतदान प्रतिशत
Raigarh

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 : तीसरे चरण के मतदान समाप्ति के पश्चात 88.28 रहा मतदान प्रतिशत

1 लाख 92 हजार 492 मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग रायगढ़, 24 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 अंतर्गत विकासखंड तमनार, घरघोड़ा एवं लैलूंगा में तीसरे एवं अंतिम चरण का निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के पश्चात कुल 88.28 मतदान प्रतिशत रहा। कुल 1 लाख 92 हजार 492 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें पुरूष-95 हजार 27 तथा महिला-97 हजार 465 मतदाता शामिल थे।  जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड तमनार में 63 हजार 790 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें पुरुष मतदाता-31 हजार 855 एवं महिला मतदाता- 31 हजार 935 शामिल थे। जिसका मतदान प्रतिशत 90.19 रहा। इसी तरह विकासखण्ड घरघोड़ा में 47 हजार 288 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें पुरुष मतदाता-23 हजार 55 एवं महिला मतदाता-24 हजार 233 शामिल थे। जिसका मतदान प्रतिशत 88.69 रहा।...
ईश्वर भक्ति का क्रम सबसे ऊपर हो :- बाबा प्रियदर्शी राम
Raigarh

ईश्वर भक्ति का क्रम सबसे ऊपर हो :- बाबा प्रियदर्शी राम

रायपुर नवदंपति के आशीर्वाद के दौरान पूज्य पाद का आशीर्वचन रायगढ़ :- मानव जीवन में ईश्वर भक्ति का क्रम सबसे नीचे होता है जबकि दुखी होते ही मनुष्य भगवान से संकट हरने की पूरी आशा रखता है। उक्त बाते पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम से ने शुभम विशाखा के वैवाहिक गठबंधन के आशीर्वाद समारोह में कही। आवश्यक कार्य हो तो मनुष्य ईश्वर भक्ति में कटौती करता है जबकि सोने सहित अन्य कार्यों में मनुष्य कटौती नहीं करता। भगवान की भक्ति को सर्वोपरि रखना चाहिए। शादी विवाह को महत्वपूर्ण संस्कार बताते हुए पीठाधीश्वर ने कहा वर वधु गृहस्थ जीवन में प्रवेश करते है। इस आयोजन के दौरान धन के  अपव्यय पर रोक को आवश्यक बताते हुए उन्होंने मनुष्य जीवन को सभी योनियों में महान बताया। दिखावे से परे शील शालीनता का पालन करते हुए सादगी पूर्ण जीवन शैली को अपनाए जाने की आवश्यकता बताते हुए बाबा प्रियदर्शी राम जी  ने कहा नित्य ईश...
चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Raigarh

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 24 फरवरी। कापू थाना क्षेत्र के ग्राम कमराई में 21 फरवरी को खेत में जला हुआ एक अज्ञात शव मिलने की सूचना टीआई कापू नारायण सिंह मरकाम को मिली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शव जयमति विश्वकर्मा उर्फ देवमति लोहार (उम्र करीब 45 सल) का था, जिसे उसके पति अमृत केरकेट्टा ने चरित्र शंका के चलते हाथ मुक्का और डंडा से मारपीट कर हत्या कर गांव के चार साथियों के साथ शव को अपने खेत ले जाकर जलाया, कापू पुलिस ने आरोपी अमृत केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है तथा शव जलाने में मदद करने वाले चार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना की सूचना गांव के चैन सिंह राठिया (23) ने पुलिस को दी और बताया कि 20 फरवरी की सुबह शौच के लिए जाने के दौरान खेत में पैरावट के बीच जला हुआ शव देखा। शव के कुछ हिस्से पूरी तरह नहीं जले थे, जिससे अंदाजा लगाया गया कि यह शव किसी महिला का हो सकता है। इसी दौरान गांव का अमृत केरकेट्टा अपनी...
आगजनी : दुकान और कार में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने भेजा रिमांड पर
Raigarh

आगजनी : दुकान और कार में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने भेजा रिमांड पर

रायगढ़, 24 फरवरी। जूटमिल थाना क्षेत्र के बाजीराव महरापारा में दुकान और कार में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना को लेकर पीड़ित दुर्गेश यादव (31) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 फरवरी की रात करीब 11:50 बजे एक युवक ने उसके जनरल स्टोर, मोटरसाइकिल और अर्टिगा कार पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस आगजनी में अर्टिगा कार बुरी तरह जल गई और दुकान को भी नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान सलीम खान पिता जलील अहमद निवासी बायसी कॉलोनी धरमजयगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 59/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(F)(G), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और उनकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूछता...
जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह बन चुका है गांव-गांव की आशा और विश्वास का प्रतीक, रजघटा और चपले में भव्य स्वागत से दिखा बदलाव की लहर
Kharsia, Raigarh

जिला पंचायत चुनाव : खरसिया-03 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह बन चुका है गांव-गांव की आशा और विश्वास का प्रतीक, रजघटा और चपले में भव्य स्वागत से दिखा बदलाव की लहर

खरसिया, 17 फरवरी 2025: जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 09 (खरसिया-03) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम-दर्रामुड़ा) की उम्मीदवारी जनता के बीच एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार कर रही है। ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरीं सतबाई पटेल को हर गांव से अपार समर्थन मिल रहा है। उनके नेतृत्व में ग्रामीणों को विकास, सेवा और समर्पण की स्पष्ट झलक दिख रही है, जिसने उन्हें इस चुनाव का मजबूत चेहरा बना दिया है। जन-जन की जुबां पर ‘उगता सूरज’रजघटा और चपले सहित कई गांवों में सतबाई छोटेलाल पटेल के भव्य स्वागत ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों ने उनके प्रति आत्मीयता और समर्थन दिखाते हुए ‘उगता सूरज’ की विजय की कामना की। उनका सरल स्वभाव, हर वर्ग से जुड़ाव और विकास के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें जनता के दिलों में जगह दिला रही है...
जिला पंचायत चुनाव : सतबाई छोटेलाल पटेल के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब, ‘उगता सूरज’ बन रहा जीत का प्रतीक
Kharsia, Raigarh

जिला पंचायत चुनाव : सतबाई छोटेलाल पटेल के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब, ‘उगता सूरज’ बन रहा जीत का प्रतीक

खरसिया, 16 फरवरी। जिला पंचायत चुनाव में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होता जा रहा है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 (खरसिया-03) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम-दर्रामुड़ा) ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 'उगता सूरज' चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरीं सतबाई छोटेलाल पटेल को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जो इस बार चुनावी परिणामों में नए इतिहास की पटकथा लिखने का संकेत दे रहा है। गांव-गांव में गूंज रहा 'उगता सूरज' का नारासतबाई छोटेलाल पटेल का चुनावी जनसंपर्क अभियान जोरशोर से जारी है। आज दिनांक 16 फरवरी 2025, रविवार को जब वे जामपाली, नवरंगपुर, रसियामुड़ा और मौहपाली पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। खासकर महिलाओं ने आत्मीयता से समर्थन जताते हुए 'उगता सूरज' की जीत के लिए संकल्प लिया, वहीं बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर जीत की कामना की। हर गांव,...
हार नहीं हौसले की जीत : जनादेश को सलाम करते हुए बानू ने आभार रैली निकाल राजनीति में शुरू की नई परंपरा
Raigarh

हार नहीं हौसले की जीत : जनादेश को सलाम करते हुए बानू ने आभार रैली निकाल राजनीति में शुरू की नई परंपरा

रायगढ़, 16 फरवरी 2025: रायगढ़ के महापौर चुनाव में भले ही बानू लीलाधर खूंटे विजयी नहीं हुए, लेकिन उन्होंने जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। सबसे कम उम्र के निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के रूप में उन्होंने ऑटो चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़कर अपनी अलग पहचान बनाई। छह दिग्गज नेताओं के मुकाबले, बिना किसी बड़े संसाधन के, केवल अपनी मेहनत और जनता के विश्वास के बलबूते उन्होंने एक प्रभावशाली चुनावी संघर्ष किया। बानू को 2,383 मत मिले, जो यह दर्शाता है कि जनता ने उनके विचारों को न सिर्फ सुना, बल्कि स्वीकार भी किया। आम आदमी पार्टी और आशीर्वाद पैनल के प्रत्याशियों से अधिक मत प्राप्त कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि सच्चाई, निष्ठा और जनसेवा की भावना आज भी जनता के बीच प्रभावी है। बानू का चुनाव प्रचार अनोखा और प्रभावशाली रहा। सोशल मीडिया पर उनकी मुस्कुराते हुए सादगी भरी अपील -"मैं बानू लीलाधर खूंटे, आप मुझ...