Raigarh

जिपं क्षेत्र क्र. 09 (खरसिया-03) में “उगता सूरज” की लहर : सतबाई छोटेलाल पटेल को मिल रहा जनता का जबरदस्त समर्थन
Kharsia, Raigarh

जिपं क्षेत्र क्र. 09 (खरसिया-03) में “उगता सूरज” की लहर : सतबाई छोटेलाल पटेल को मिल रहा जनता का जबरदस्त समर्थन

खरसिया, 14 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 (खरसिया-03) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम दर्रामुड़ा) को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। चुनाव चिन्ह “उगता सूरज” के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में सतबाई छोटेलाल पटेल के पक्ष में लहर बनती दिख रही है और मतदाता उन्हें विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं। शुक्रवार, 14 फरवरी 2025 को सतबाई छोटेलाल पटेल ने चपले मंडल के कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने सिंघनपुर, नहरपाली, बड़े जामपाली, कुर्रुभांठा, गिंडोला, बिंजकोट, कुम्हारडीपा और भगोराडीह समेत विभिन्न गांवों का दौरा किया और घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील की। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है ...
IPS 2025 सतत विद्युत उत्पादन के प्रति NTPC की प्रतिबद्धता: एनटीपीसी विंध्याचल ने स्वर्ण शक्ति और बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स में ओवरऑल चैंपियन जीता
National, Raigarh

IPS 2025 सतत विद्युत उत्पादन के प्रति NTPC की प्रतिबद्धता: एनटीपीसी विंध्याचल ने स्वर्ण शक्ति और बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स में ओवरऑल चैंपियन जीता

रायपुर, 13 फरवरी 2025: एनटीपीसी लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी रायपुर में 13 से 15 फरवरी 2025 तक अपने फ्लेगशिप कार्यक्रम भारतीय पावर स्टेशन प्रचालन व अनुरक्षण सम्मेलन (आईपीएस 2025) की शुरुआत की। एनटीपीसी सिंगरौली की पहली इकाई के कमीशनिंग के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सम्मेलन में “विश्वसनीय और सतत उत्पादन, परिसंपत्ति प्रबंधन और ऊर्जा परिवर्तन” विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए उद्योग के अग्रणी, पेशेवरों और विशेषज्ञों को एक साथ लाया गया। पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने उद्घाटन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि “एनटीपीसी ने देश भर में थर्मल पावर स्टेशनों के प्रचालकों के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया है। हमने एनटीपीसी के महत्वपूर्ण योगदान के साथ इतिहास में पहली बार 50 मिलियन टन कोयला भंडार बनाए रखा है। आने वाले समय में बढ़ती चुनौतियों के लिए हमें रखरखाव प्रक...
ग्राम दर्रामुड़ा के श्रद्धालुओं ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के श्रद्धालुओं ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

खरसिया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत दर्रामुड़ा ग्राम के श्रद्धालुओं का एक दल पवित्र प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए पहुँचा। इस पावन यात्रा में श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे मुकेश पटेल ने बताया कि महाकुंभ में स्नान करना उनके लिए एक अद्वितीय और आध्यात्मिक अनुभव रहा। इस दल में मुरलीधर पटेल, हिन्दू पटेल, भागवत पटेल, नरेंद्र पटेल, तेजप्रकाश पटेल और सोनू पटेल सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज की पावन धरती पर आकर उन्हें अलौकिक शांति की अनुभूति हुई। संगम में स्नान के बाद उन्होंने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और संत-महात्माओं के प्रवचनों को सुनकर धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था को और अधिक दृढ़ किया। ...
जेईई मेंस में खरसिया के शौर्य अग्रवाल की बड़ी सफलता पर विधायक उमेश पटेल ने दी बधाई
Kharsia, Raigarh

जेईई मेंस में खरसिया के शौर्य अग्रवाल की बड़ी सफलता पर विधायक उमेश पटेल ने दी बधाई

नंदेली। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जेईई मेन्स परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल करने पर खरसिया के शौर्य अग्रवाल को बधाई दी है। ज्ञात हो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में खरसिया के होनहार छात्र शौर्य अग्रवाल ने 99.99 प्रतिशतांक के साथ छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। शौर्य ने प्रदेश और खरसिया का नाम रोशन किया है। शौर्य अग्रवाल की इस उपलब्धि पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। विधायक पटेल ने कहा, "शौर्य की यह सफलता हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा।" शौर्य एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता जयप्रकाश अग्रवाल की किराने की दुकान है और माता कविता अग्रवाल गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी गई, जिसका परिण...
चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म को डिसइंफेक्ट कर सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट किया गया जारी
Raigarh

चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म को डिसइंफेक्ट कर सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट किया गया जारी

सर्विलांस जोन 1 से 10 किमी तक क्षेत्र में  पूर्व से उपलब्ध पोल्ट्री उत्पाद की हो सकेगी बिक्री सर्विलांस जोन 1 से 10 किमी क्षेत्र सीमा क्षेत्र के अंदर और बाहर से पोल्ट्री उत्पाद की आवाजाही और परिवहन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध इंफेक्टेड जोन 0 से 1 किमी में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पूर्णतः रहेगी प्रतिबंधित सर्विलांस जोन से हर 15 दिन में जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल रायगढ़, 12 फरवरी 2025/ चक्रधर नगर शासकीय पोल्ट्री फार्म की साफ सफाई और डिजइनफेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात पशु पालन विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन प्रमाण-पत्र जारी होने के पश्चात सर्विलांस जोन (1 से 10 किमी) में स्थित पक्षियों एवं पक्षी उत्पाद अण्डों आदि की दुकानें खुल सकेंगी परंतु सर्विलांस जोन (1-10 कि.मी.) की सीमा के अंदर एवं बाहर भी किसी प्रकार के पक्षियों एवं पक...
जिला पंचायत चुनाव : सतबाई छोटेलाल पटेल के प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जनता से मिल रहा जबरदस्त समर्थन
Kharsia, Raigarh

जिला पंचायत चुनाव : सतबाई छोटेलाल पटेल के प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जनता से मिल रहा जबरदस्त समर्थन

खरसिया, 12 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 खरसिया-03 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटेल (ग्राम-दर्रामुड़ा) का चुनाव प्रचार अभियान पूरे जोश के साथ जारी है। गांव-गांव में उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। आज 12 फरवरी 2025, बुधवार को सतबाई छोटेलाल पटेल ने छोटे जामपाली, तेंडुमुड़ी, कुकरीचोली, बरभौना, गुरदा, नौरंगपुर, रसियामुड़ा, जबलपुर और झिटीपाली गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर “उगता सूरज” छाप को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सतबाई छोटेलाल पटेल ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से “उगता सूरज” छाप पर मतदान करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमि...
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
Raigarh

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़, 11 फरवरी। पूंजीपथरा पुलिस ने 7 फरवरी 2025 को दर्ज दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बब्बन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 7 फरवरी को पीड़ित युवती द्वारा थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। युवती ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाली है और उसके पिता पूंजीपथरा में व्यवसाय करते हैं। 7 फरवरी को जब वह अपने माता-पिता से मिलने आई, उस समय वे गांव गए हुए थे।  शाम को घर की लाइट खराब होने पर उसके पिता के परिचित बब्बन राय (निवासी छपरा, बिहार) को बुलाकर लाइट ठीक कराई गई। उसी रात पड़ोस के एक व्यक्ति ने बोर चालू करने के बाद बाहर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। रात करीब 9:30 बजे बब्बन राय जबरदस्ती घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।  पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 38/2025, धारा 64(1), 351(2), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प...
वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में पुलिस ने की सहायता
Raigarh

वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में पुलिस ने की सहायता

रायगढ़, 11 फरवरी। जिले में नगरी निकाय एवं नगर पंचायत चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। प्रशासन और पुलिस की सख्त निगरानी में मतदान प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। चुनाव को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग पर रहे और सेक्टर अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारी भी मतदान की स्थिति का जायजा लेकर लगातार निगरानी करते रहे ।  कई मतदान केंद्रों में सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने में मदद की, जिससे सभी वर्गों के लोगों ने निर्बाध रूप से मतदान किया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत थी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। प्रशासन और पुलिस की ...
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया मतदान, शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Raigarh

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया मतदान, शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायगढ़, 11 फरवरी 2025/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने शासकीय इंदिरा गांधी बालक प्राथमिक शाला में बने मतदान केंद्र क्रमांक 51 में मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने कतार में लगकर मतदान किया। कलेक्टर श्री गोयल ने नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजाकलेक्टर श्री गोयल ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव और नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय भी इस दौरान साथ रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारियों को पूरी सजगता से मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कतार में लगे वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को प्रा...
नगरीय निकाय निर्वाचन : मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
Raigarh

नगरीय निकाय निर्वाचन : मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

सेल्फी प्वाइंट में मतदाताओं ने ली सेल्फी, कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य करें मतदान चुनई मड़वा थीम पर बने आदर्श मतदान केंद्र रहा आकर्षण, मतदान केन्द्रों पर दिखा उत्साह का माहौल रायगढ़, 11 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन में आज गजब उत्साह देखने को मिला। सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सभी वर्ग के मतदाता मतदान करने अपने केन्द्रों में पहुंचे। जिससे कई जगहों पर लंबी कतारें भी देखने को मिली। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। वहीं वरिष्ठ मतदाता भी मतदान करने में पीछे नहीं रहे। महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कई स्थानों पर 80-90 वर्ष की उम्र के बुजुर्ग व्हीलचेयर पर या परिवार के सदस्यों के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचे। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद इसे लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का अहम कदम मानते हुए गर्व महसूस कर रहे थे। मत...