स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड परिसर में नि:शुल्क आयुर्वेद जांच एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन
खरसिया। स्थानीय समुदाय की स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड एवं CHC हॉस्पिटल चपले के समन्वय से उद्योग परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में डॉ. भोलानाथ मेहेर (आयुर्वेदीक चिकित्सक, CHC हॉस्पिटल चपले) एवं उनकी अनुभवी टीम द्वारा कंपनी के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों की समस्याएं, त्वचा रोग, गठिया इत्यादि सहित सामान्य रोगों की पहचान कर रोगियों की अवस्था के अनुसार नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियाँ प्रदान की गईं।
करीब 100 से अधिक लोगों ने इस शिविर में भाग लिया और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता को समझा। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए संतुलित आहार, दिनचर्या, योग एवं प्राकृतिक जीवनशैल...










