
रायगढ़ :- 26 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह-प्रभारी पदों के लिए नामों की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी है।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को प्रेषित पत्र में बताया है कि पार्टी की विचारधारा को मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि चयन में कार्यकर्ताओं की योग्यता, सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी गई है।
अनुशंसित नामों के अनुसार तारेन डनसेना को जिला प्रवक्ता, पोखराज डनसेना को सोशल मीडिया प्रभारी तथा टेकराम साहू को सोशल मीडिया सह-प्रभारी पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व से इन नामों पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र नियुक्ति करने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रति संगठन एवं प्रशासन प्रभारी मलकीत सिंह गैटू को भी प्रेषित की गई है

