नए साल में खिलाड़ियों को तीन नई खेल अकादमियों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी टेनिस, हॉकी और मलखंभ अकादमी को मंजूरी
रायपुर में टेनिस, राजनांदगांव में हॉकी और नारायणपुर में मलखंभ अकादमी होंगी शुरू
रायपुर, 8 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तीन प्रमुख खेल अकादमियों की स्थापना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर रायपुर में टेनिस अकादमी, राजनांदगांव में हॉकी अकादमी और नारायणपुर में मलखंभ अकादमी की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों का उद्देश्य आधुनिक खेलों के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय खेलों को भी बढ़ावा देना है।
राज्य में इन तीन नए खेल अकादमी की स्थापना खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। टेनिस और हॉकी जैसी आधुनिक खेलों के साथ-साथ, पारंपरिक भारतीय खेल मलखंभ को पुनर्जीवित करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है। इन अकादमि...










