छत्तीसगढ़ के कांग्रेस दफ्तर पहुंची ईडी, समन दे पूछा- किस पैसे से हुआ राजीव भवन का निर्माण?
छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दबिश दी। ईडी के चार अधिकारियों ने कांग्रेस प्रभारी महामंत्री (संगठन) मलकीत सिंह गैदू से बातचीत कर उन्हें समन सौंपा।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरTue, 25 Feb 2025 04:56 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दबिश दी। ईडी के चार अधिकारियों ने कांग्रेस प्रभारी महामंत्री (संगठन) मलकीत सिंह गैदू से बातचीत कर उन्हें समन सौंपा। यह समन नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के राजीव भवन (कांग्रेस जिला कार्यालय) निर्माण को लेकर दिया गया है। कांग्रेस के महामंत्री ने 27 फरवरी तक जानकारी उपलब्ध कराने की बात अधिकारियों से कही है। ऐसी चर्चा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ईडी सुकमा के राजीव भवन को कुर्क कर सकती है।सूत्रों के मुताबिक, मामले में स...










