सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के हर कड़ी पर किया प्रहार: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का खुलासा, 8 आरोपी समेत एक पुलिस आरक्षक भी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में प्रथम बार गांजा तस्करी के ज़ब्त हुए गाँजा का ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ स्थापित कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बडे रैकेट का किया भांडाफोड़, अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार
गाँजा तस्करी का वित्तीय जाँच करते हुए आरोपियों के बैंक अकाउंट को होल्ड करवाया जा रहा है
राष्ट्रीय एजेंसी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं अंतरर्राज्यीय सहयोग प्राप्त करते हुए अग्रिम विवेचना जारी
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध करवाई के निर्देशानुसार बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को रायगढ़ की जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्यवाही कर एक महिला समेत 05 आरोपी को पकड़ा गया था, जिनस...










