शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पेंशन प्रकरणों का तत्काल निराकरण के दिए निर्देश
रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ जिला कलेक्टोरेट परिसर में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी मांगों, समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशनुरुप जिले के आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से ले और आमजनों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें राहत पहुचाएं।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पण्डरीपानी (प.) के ग्रामी...