दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ होकर आवाजाही करेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
Special Trains for Chhattisgarh: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ जानें वाले देख लें नाम और लिस्ट…Indian Railway Special Trains: हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है। भारतीय रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस साल 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस साल स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है।छह स्पेशल ट्रेनों का ऐलान इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के अवसर पर छह स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें 08893 गों...










