Chhattisgarh

स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

नाईट शिफ्ट में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश मेडिकल स्टॉफ, इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन के साथ की सुविधाओं की समीक्षा वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मेडिकल कालेज प्रबंधन की ली बैठक रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं मूलभूत आवश्यकता के संबंध में आज स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ में बैठक ली। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भविष्य की आवश्यकतानुसार मेडिकल कालेज को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन के साथ सुविधायुक्त किया जा सके, इसके लिए कार्य योजना तैयार करें। इस अवसर पर कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ श्रीमती किरण कौशल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, एमडी सीजीएमएससी पद्मिनी भोई उपस्थित रहे। वित्त मंत्री श्री चौधरी को मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त फैकल्टी के संबंध में...
चक्रधर समारोह : 7 सितम्बर से शुरू होगा सांस्कृतिक महाकुंभ
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

चक्रधर समारोह : 7 सितम्बर से शुरू होगा सांस्कृतिक महाकुंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुभारंभ समारोह में होंगे शामिल पद्मश्री हेमा मालिनी राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका पर देंगी प्रस्तुति पहले दिन कथक और करमा नृत्य का दिखेगा संगम रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ 07 सितंबर से 39 वें चक्रधर समारोह का आगाज होने जा रहा है। अगले 10 दिनों तक कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ सांस्कृतिक रस में सराबोर रहेगी। देश के ख्यातिनाम कलाकार कार्यक्रम देने रायगढ़ पहुंचेंगे। शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। पहले दिन प्रख्यात अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी प्रसिद्ध राधा रास बिहारी का मंचन करेंगी। समारोह का शुभारंभ श्री गणेश पूजन, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से होगा। जिसके पश्चात रायगढ़ कथक घराने के वरिष्ठ कलाकार तथा इस वर्ष पद्मश्री से नवाजे गए श्री रामलाल जी को कथक घुंघरू सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद श...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.30 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.15 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 5.30 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं वहां चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में 85 वां सार्वजनिक गणेशोत्सव 2024-महाराष्ट्र मंडल ...
छत्तीसगढ़ के कोरबा में जंगली हाथी का आतंक, बुजुर्ग शख्स को कुचलकर मार डाला
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कोरबा में जंगली हाथी का आतंक, बुजुर्ग शख्स को कुचलकर मार डाला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दंतैल जंगली हाथी ने 60 साल के बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार रात पाली वन उप-क्षेत्र के अंतर्गत थड़पखान गांव में उस वक्त हुई, जब मृतक मेवाराम धनुहार अपने घर पर था।कटघोरा वन प्रभाग के संभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कुमार निशांत ने बताया कि हाथी की मौजूदगी का आभास होने पर मेवाराम घर के पीछे अपने सब्जी के बगीचे में चला गया, लेकिन हाथी के भी वहीं पहुंचने से वह उसके सामने आ गया।उन्होंने बताया कि हाथी ने मेवाराम को अपनी सूंड से पकड़ लिया और उसे कुचलकर मार डाला। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले बुधवार को इसी दंतैल हाथी ने पास के मुड़ाभाटा गांव में एक बैल पर हमला कर उसे मार डाला था।कुमार निशांत ने बताया कि शख्स की मौत की सूचना मिलते ही वन और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर...
हाई कैडर माओवादी थे दंतेवाड़ा मुठभेड़ में ढेर हुए 9 नक्सली, पुलिस ने बताया किस पर घोषित था कितना इनाम?
Chhattisgarh

हाई कैडर माओवादी थे दंतेवाड़ा मुठभेड़ में ढेर हुए 9 नक्सली, पुलिस ने बताया किस पर घोषित था कितना इनाम?

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान जिन 9 नक्सलियों को मार गिराया था, वे सभी उच्च पदस्थ कैडर के थे और उन पर कुल 59 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस बारे में बुधवार को जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में रणधीर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। वह माओवादियों के सबसे मजबूत संगठन दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य था।इससे पहले मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में छह महिलाओं समेत नौ वर्दीधारी नक्सली मारे गए थे। इस मुठभेड़ को लेकर बस्तर रेंज के आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) सुंदरराज पी. ने पीटीआई को बताया कि इस अभियान से माओवादियों की पश्चिमी बस्तर और दरभा डिवीजन को बड़ा झटका लगा है, जिन्हें इस क्षेत्र में नक्सलियों का प्रभावशाली संगठन माना जाता है। उन्होंने कह...
पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक
Chhattisgarh, Raipur

पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक

डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के 200 से अधिक कृषकों को 46 लाख से अधिक की राशि का वितरण किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिले इसके लिए पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को विगत दिवस जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित नहर के मुआवजा राशि का वितरण कृषकों को किया गया। पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को नहर निर्माण के लिए मुआवजा राशि वितरित की गई। डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के लगभग 200 किसानों को 46 लाख 43 हजार 951 रुपये के चेक दिए गए। यह राशि किसानों को विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा वितरित की गई। राशि मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने सरकार द्वारा भूमि...
लैलूंगा आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 18 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
Chhattisgarh, Raipur

लैलूंगा आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 18 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

रायपुर, 03 सितम्बर 2024। अवर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला रायगढ़, विकासखंड लैलूंगा के ‘‘लैलूंगा नगर की आवर्धन जलप्रदाय योजना’’ की पुनरीक्षित लागत 18 करोड़ 1 लाख 4 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृति राशि में आकस्मिक शुल्क 1 प्रतिशत की पूर्व  स्वीकृति 11.53 लाख रूपए तक सीमित करने की शर्त पर प्रदान की गई है। इस योजना का वित्तीय ढांचा 70 प्रतिशत अनुदान एवं 30 प्रतिशत ऋण पर आधारित होगा। इस योजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना आवश्यक होगा। योजना के कार्यों हेतु निविदा आमंत्रण के पूर्व कार्य विभाग के प्रावधानों के तहत् विस्तृत प्राक्कलन बनाकर सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त किया जाना आवश्यक है। इस योजना के पूर्ण होने के बाद संधारण एवं संचालन का उत्तरदायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत लैलूंगा, जिला राय...
वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को आयोजित होगी
Chhattisgarh, Raipur

वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को आयोजित होगी

रायपुर, 03 सितम्बर 2024। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वन रक्षक पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को आयोजित की जायेगी। व्यापंम के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय शारीरिक दक्षता परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम बेबसाइट के लिंक में जाकर पंजीयन करना आवश्यक होगा तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा। व्यापंम पंजीयन नंबर व परीक्षा जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को प्रवेश जारी किया जायेगा, जिस अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं किया जायेगा उन्हें कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्रचार स्वीकार नहीं हों...
शिक्षा के साथ ही खेलकूद से निखरती है प्रतिभा – प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी
Chhattisgarh, Raipur

शिक्षा के साथ ही खेलकूद से निखरती है प्रतिभा – प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी

विद्या भारती मध्य क्षेत्रीय जूडो, कुरास, ताइक्वांडो एवं कराते खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विद्या भारती मध्य क्षेत्रीय जूडो, कुरास, ताईक्वाडो एवं कराते खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने सभी विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों से कहा कि आप अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण चरण में है। जीवन की इस चरण के महत्व को समझकर इसका उपयोग सही दिशा में करें। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में समय का सही उपयोग करने से मनोवांछित सफलता अवश्य हासिल कर सकते हैं। प्रभारी ...
बी.टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी ले सकेंगे दाखिला
Chhattisgarh, Raipur

बी.टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी ले सकेंगे दाखिला

रायपुर, 03 सितम्बर, 2024। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी) अथवा बी.टेक (फूड टेक्नोलॉजी) स्नातक पाठ्यक्रम में ‘‘नवीन शिक्षा नीति 2020’’ के तहत रिक्त सीटों पर सत्र 2024-25 के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ओपन कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी पी.ई.टी. - 2024, जे.ई.ई. मैन्स - 2024 तथा 12वीं कक्षा (गणित समूह - गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी) से उत्तीर्ण हो वे इस आनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने हेतु योग्य होंगे। कृषि अभियांत्रिकी और फूड टेक्नोलॉजी का क्षेत्र कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी में नवाचार और उन्नत तकनीकों के उपयोग के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। कृषि अभियांत्रिकी का उद्देश्य छात्रों को  कृषि मशीनीकरण, सिंचाई प्रणाली, खाद्य प्रसंस्करण, और पर्यावरण संरक्षण में विशेषज्ञता प्रदान करना है। वहीं, फूड टे...