Chhattisgarh

मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश

मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर करने की घोषणा तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 14 करोड़ 9 लाख रूपए की बोनस राशि वितरित बीजापुर जिले को 263 करोड़ 66 लाख से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर करने की घोषणा के साथ ही अंचल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के 70 आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश पत्र भी सौंपा और 19 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 14 करोड़ 9 लाख रूपए की बोनस राशि भी वितरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश और तेंद...
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी पुलिस जवानों को बधाई
Chhattisgarh, Raipur

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी पुलिस जवानों को बधाई

रायपुर, 04 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने पर पुलिसबल के जवानों को मिली सफलता के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे सुरक्षा बलों के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, सर्चिंग में अभी तक 28 नक्सलियों...
छत्तीसगढ़ के जवान की लाश रांची में लटकी मिली, हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के जवान की लाश रांची में लटकी मिली, हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी

छत्तीसगढ़ के जवान की लाश रांची में पेड़ से लटकती मिली। पुलिस अब तक जांच में जुटी है कि आखिर मौत के पीछे की वजह क्या है…Ratan Gupta वार्ता, रायपुरThu, 3 Oct 2024 09:29 AM Shareछत्तीसगढ़ के एक जवान का शव गुरुवार को झारखण्ड की राजधानी रांची में लटका मिला। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखर टोली की है। बताया जा रहा है कि जवान एनडीआरएफ में कार्यरत था। मरने वाले जवान का नाम जय लकड़ा है, उनका शव पेड़ से लटका पाया गया। अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनकी हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है।आज सुबह सवेरे गांव वालों ने पेड़ से एक शव लटकते देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों से इसके बारे में पूछताछ भी की। शव को पेड़ से उतारा गया और पहचान की गई। प्राथमिक जांच में पता चल...
मां महामाया की नगरी मदनपुर (रतनपुर) में “पं. दीपक कृष्ण महाराज” सुनायेंगे श्रीमद् भागवत कथा
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

मां महामाया की नगरी मदनपुर (रतनपुर) में “पं. दीपक कृष्ण महाराज” सुनायेंगे श्रीमद् भागवत कथा

छत्तीसगढ़। नवरात्रि के पावन पर्व में मां महामाया की नगरी मदनपुर (रतनपुर) की धन्य धरा में साहू परिवार द्वारा 04 अक्टूबर शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा व्यास पर छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कथा वाचक पं. दीपककृष्ण जी महाराज (शिक्षा श्रीधाम वृंदावन) ग्राम घघरा (खरसिया) वाले अपनी मधुर वाणी से सभी भक्तों को अमृतमई कथा श्रवण कराएंगे। यह कथा महाराज जी के ऑफिशल युटुब चैनल पर लाइव रहेगा। कथा कार्यक्रम इस प्रकार है! 04 :- अक्टूबर कलश यात्रा वेदी पूजन, महात्मय कथा आरंभ। 05 अक्टूबर :- अवतार वर्णन, परीक्षित जन्म, वराह अवतार। 6 अक्टूबर :- कपिल अवतार, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र। 7 अक्टूबर :- गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, रामकृष्ण जन्म। 8 अक्टूबर :- बाल लीला माखन चोरी गोवर्धन लीला। 9 :- अक्टूबर मथुरा गमन, उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह। 10 अक्टूबर :- सुदामा चरित्र, स्वधाम ग...
सुरक्षा बलों पर हमले के लिए पटाखे और अगरबत्तियों का इस्तेमाल कर रहे नक्सली, वजह कर देगी हैरान
Chhattisgarh

सुरक्षा बलों पर हमले के लिए पटाखे और अगरबत्तियों का इस्तेमाल कर रहे नक्सली, वजह कर देगी हैरान

दिवाली के पटाखे और अगरबत्तियां नक्सलियों का नया हथियार बन गई हैं।नक्सली सुरक्षा बलों के कैंपों पर हमला करने के लिए इनका सहारा ले रहे हैं। वजह कर देगी हैरान?Krishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्लीWed, 2 Oct 2024 11:31 AM Shareदिवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखे और पूजा के लिए जलाई जाने वाली अगरबत्तियां नक्सलियों का नया हथियार बन गई हैं। नक्सली दूरदराज के इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंपों पर हमला करने के लिए इनका सहारा ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों की ओर से 25 सितंबर को तेलंगाना के कोठागुडेम जिले में सीआरपीएफ के पुसुगुप्पा शिविर के आसपास राकेट हमला और गोलीबारी के लिए अगरबत्ती के जरिए पटाखे फोड़ कर सुरक्षा बल के जवानों का ध्यान भटकाने का अनोखा तरीका अपनाया गया था।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर की शाम को करीब साढ़े छह बजे जब अंधेरा छा रहा था तभी तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर कैंप ...
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात- चार नेशनल हाइवे के विकास के लिए मंजूर हुए 11 हजार करोड़
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात- चार नेशनल हाइवे के विकास के लिए मंजूर हुए 11 हजार करोड़

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे के विकास के लिए 11 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।Ratan Gupta वार्ता, नई दिल्लीMon, 30 Sep 2024 03:15 PM Shareकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। मंत्री ने यह घोषणा आज यहां भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ समीक्षा बैठक के दौरान की। समीक्षा बैठक में सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा कर अवरोधों को दूर करने का प्रयास किया गया।इन राजमार्गों के लिए मंजूर हुए रुपएबैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही चार प्रमुख राजमार्गों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की मंजूरी दी गयी। बैठक में जिन चार मुख्य परियोजनाओं पर चर्चा हुई उनमें उरग...
महादेव सट्टा केस: बिजनेसमैन सुनील दम्मानी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई, CJI ने क्यों मानी जल्द हियरिंग की बात
Chhattisgarh

महादेव सट्टा केस: बिजनेसमैन सुनील दम्मानी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई, CJI ने क्यों मानी जल्द हियरिंग की बात

सुप्रीम कोर्ट से महादेव बैटिंग ऐप केस में फंसे छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन सुनील दम्मानी को थोड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई करने के अनुरोध को मान लिया है। गुरुवार को इस केस की सुनवाई होगी।Sneha Baluni रायपुर। पीटीआईTue, 1 Oct 2024 08:06 AM Shareसुप्रीम कोर्ट से महादेव बैटिंग ऐप केस में फंसे छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन सुनील दम्मानी को थोड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई करने के अनुरोध को मान लिया है। गुरुवार को इस केस की सुनवाई होगी। सुनील को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल अगस्त में अवैध सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ से जेल में बंद बिजनेसमैन के वकील ने आग्रह किया कि जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है।दम्मा...
छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया टार्गेट, चालू खरीफ सत्र में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया टार्गेट, चालू खरीफ सत्र में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने चालू सत्र में पहले मौसम की तुलना में अधिक धान खरीदने का लक्ष्य बनाया है। इस साल का टार्गेट 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का है।Ratan Gupta भाषा, रायपुरTue, 1 Oct 2024 08:40 AM Shareछत्तीसगढ़ सरकार ने 2024-25 खरीफ विपणन सत्र के लिए 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा है। चालू खरीफ विपणन सत्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा करने तथा सुझाव देने के लिए गठित मंत्रिपरिषद उप समिति की मंत्रालय नया रायपुर में सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति ने राज्य में किसानों से अनुमानित 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का निर्णय लिया।धान खरीद के विषय में भी हुई चर्चाअधिकारियों ने बताया कि दीपावली के पर...
मध्य प्रदेश आवाजाही करने वाली 22 ट्रेनें रद्द, कौन सी गाड़ियां कब से कब तक नहीं चलेंगी?
Chhattisgarh

मध्य प्रदेश आवाजाही करने वाली 22 ट्रेनें रद्द, कौन सी गाड़ियां कब से कब तक नहीं चलेंगी?

Madhya Pradesh Trains Cancelled: मध्य प्रदेश आवाजाही करने वाली कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं। कौन सी गाड़ियां कब से कब तक नहीं चलेंगी? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…MP Trains Cancelled: मध्य प्रदेश आवाजाही करने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का किया जाना है। इसकी वजह से अम्बिकापुर और नर्मदा एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों को निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे की ओर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिं...
बीजापुर में सात नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद
Chhattisgarh

बीजापुर में सात नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जिले के नेलसनार और मिरतुर थाना क्षेत्र से इन सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 29 सितंबर को नेलसनार थाना क्षेत्र से जिला बल के दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब बांगापाल डोंगरीपारा के जंगल में पहुंचा तब वहां से पांच संदिग्ध नक्सली भागने लगे। बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में पांच नक्सलियों सन्नू उरसा (38), मुन्ना उरसा (38), सोमलू उरसा (33), कमलू मड़काम (28) और विजय कुंजाम (19) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से बिजली का तार, पेंसिल सेल, भारी मात्रा म...