धान खरीदी केन्द्रों में किसानों ने केवल 15 दिनों के भीतर माइक्रो एटीएम से निकाले 2.21 करोड़ रूपए, राज्य में 2058 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध
रायपुर 27 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सभी 2058 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा दी जा रही है। धान बेचने केन्द्रों में पहुंचे किसान अब वहां माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकाल रहे हैं। किसानों ने महज 15 दिनों के भीतर ही माइक्रो एटीएम के जरिए लगभग 2.21 करोड़ रूपए की राशि निकाली है।
किसानों के लिए माइक्रो एटीएम के जरिए पैसा जमा करने व पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दी गई इस सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है, इससे किसानों को तत्काल राशि की जरूरत पूरी हो रही है। किसान इस सुविधा से बेहद प्रसन्न है। पंजीयक आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने सभी सहकारी बैंको के अधिकारियों को निर्देशित कर माइक्रो एटीएम को एक्टीव रखने को कहा है।
अपेक्स...










