Chhattisgarh

पेंगोलिन तस्करों पर कसा शिकंजा, तीन तस्कर पकड़ाए
Chhattisgarh, Raipur

पेंगोलिन तस्करों पर कसा शिकंजा, तीन तस्कर पकड़ाए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने एक बार फिर से वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हालिस की है। वनमंडल बस्तर, राज्यस्तरीय वन उड़नदस्ता रायपुर और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 43 किलो पेंगोलिन स्केल्स (साल खपरी का छाल) जब्त किए हैं। वन्य तस्करों की धरपकड़ का यह अभियान वन मंत्री श्री केदार कश्यप और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को किए गए छापों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पहला आरोपी, जेम्स मैथ्यू, जगदलपुर रेंज के ग्राम तेली मारेंगा का निवासी है, जिसके घर से 32 किलोग्राम पेंगोलिन स्केल्स बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान बीजापुर के अंदरूनी इलाकों से इन स्केल्स को एकत्र किया था और खरीदार की तलाश में था। दूसरी कार्रवाई चित्रकोट...
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Chhattisgarh, Raipur

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अधिकारी एनडीपीएस एक्ट के तहत जारी एसओपी का पालन सख्ती से करें-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर संपत्ति को तत्काल कुर्क करें- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा पुलिस विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नवीन स्थानांतरण नीति होगी लागू शहीद जवानों के परिवारों को प्राथमिकता देते हुए अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का होगा तत्काल निराकरण रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में महानदी भवन, मंत्रालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुवा, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। दिनभर चली इस मैराथन बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओं के कार्यों पर गहन चर्चा कर आवश्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में परमपूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु जी से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। सद्गुरु ऋतेश्वर जी के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु जी के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि साधु-संतों, मनीषियों की कृपा और मार्गदर्शन से हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है। ...
राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 : उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Chhattisgarh, Raipur

राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 : उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ से शामिल होने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगणों सहित विधायकों ने दी शुभकामनाएं राज्य के 75 युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में होंगे शामिल रायपुर। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है।उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित बनाने की भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपना टैलेंट दिखाया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए कुल 75 प्रतिभागियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व के ल...
अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Chhattisgarh, Raipur

अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बालोद में सर्वसुविधायुक्त 400 सीटर ऑडिटोरियम और नालंदा परिसर का होगा निर्माण मुख्यमंत्री ने किया 141 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन रायपुर। हमने अटल जी की स्मृति में वर्ष 2025 को अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। इस वर्ष गुणवत्तायुक्त विकास कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें और विकसित छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम जुगेरा में आयोजित 141 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के लोर्कापण-शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई संसाधन और सड़कों के रखरखाव पर फोकस करते ह...
छत्तीसगढ़ में नागरिकों को सशक्त करने डिजिटल गवर्नेंस मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Chhattisgarh, Raipur

छत्तीसगढ़ में नागरिकों को सशक्त करने डिजिटल गवर्नेंस मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने धमतरी में स्वामित्व कार्डो के वितरण का किया शुभारंभ 268 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात रायपुर। हमने छत्तीसगढ़ में नागरिक सुविधाओं  को सुगम एवं सशक्त करने के लिए डिजिटल गवर्नेंस के मॉडल को अपनाया है। सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक योजनाओं की पहुंच आसानी से हो सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उक्त बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने 268 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया।     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामित्व कार्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि ...
सिर पर 15 फ्रैक्चर, दिल और लीवर पर गहरे जख्म; पत्रकार मुकेश चंद्रकार की ऑटोप्सी रिपोर्ट में बर्बरता का खुलासा
Chhattisgarh

सिर पर 15 फ्रैक्चर, दिल और लीवर पर गहरे जख्म; पत्रकार मुकेश चंद्रकार की ऑटोप्सी रिपोर्ट में बर्बरता का खुलासा

Journalist Mukesh Chandrakar Murder: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। पेशे से ठेकेदार आरोपी चंद्राकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से ही फरार था।Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरTue, 7 Jan 2025 12:27 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। पेशे से ठेकेदार आरोपी चंद्राकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से ही फरार था। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि हत्या मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने रविवार देर रात हैदराबाद से सुरेश चंद्राकर को हिरासत में लिया। मृतक के भाई दिनेश और रितेश के अलावा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्ता...
छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों में तय हुआ आरक्षण, जानिए किस वर्ग का कहां होगा मेयर? देखें लिस्ट
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों में तय हुआ आरक्षण, जानिए किस वर्ग का कहां होगा मेयर? देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए आखिरकार आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत मिलाकर कुल 192 नगरीय निकाय के लिए लॉटरी पद्धति से हो रही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जानिए रायपुर, बिलासपुर और भिलाई समेत अन्य नगर निगम के बारे में, कहां-किस वर्ग समूह को आरक्षित किया गया है।रायपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित हुआ है। बिलासपुर नगर निगम OBC आरक्षित किया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम OBC के लिए आरक्षित की गई। दुर्ग नगर निगम OBC महिला के लिए आरक्षित, भिलाई-चरौदा भी OBC के लिए आरक्षित की गई। रिसाली अनुसूचित जाति महिला के लिए और रायगढ़ नगर निगम SC के लिए आरक्षित। अंबिकापुर नगर निगम ST के लिए आरक्षित किया गया।ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ 7 January 2025 का वेदर और AQI: न्यूनतम तापमान 14.42°C, जानें कैसा रहेगा शहर में आज का म...
बीजापुर में मारे गए 8 पुलिसकर्मियों में से 5 थे पूर्व नक्सली, माओवादी विचारधारा छोड़ पुलिस में हुए थे भर्ती
Chhattisgarh

बीजापुर में मारे गए 8 पुलिसकर्मियों में से 5 थे पूर्व नक्सली, माओवादी विचारधारा छोड़ पुलिस में हुए थे भर्ती

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को माओवादी विस्फोट में मारे गए आठ सुरक्षाकर्मियों में से पांच सुरक्षाकर्मी नक्सलवाद छोड़कर पुलिस बल में शामिल हुए थे। इस बारे में मंगलवार को जानकारी देते हुए बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि विस्फोट में मारे गए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के हेड कांस्टेबल बुधराम कोरसा और कांस्टेबल डूम्मा मरकाम, पंडरू राम एवं बामन सोढ़ी तथा बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल सोमडू वेट्टी सुरक्षाबल में शामिल होने से पहले नक्सली के रूप में सक्रिय थे। वे आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस में शामिल हुए थे।सुंदरराज ने बताया कि कोरसा और सोढ़ी बीजापुर जिले के निवासी थे, जबकि तीन अन्य पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास सुरक्षाकर...
छत्तीसगढ़ की विधायक रायमुनि भगत की ईसा मसीह पर विवादित टिप्‍पणी, कोर्ट ने भेजा नोटिस
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की विधायक रायमुनि भगत की ईसा मसीह पर विवादित टिप्‍पणी, कोर्ट ने भेजा नोटिस

जशपुर विधायक रायमुनि भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी के आरोप में उन पर केस दर्ज हो गया है। जशपुर जिला न्यायालय ने परिवाद की सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ कंप्लेन दर्ज करने के आदेश दिए हैं।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, जशपुरWed, 8 Jan 2025 02:35 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ के जशपुर से विधायक रायमुनि भगत पर एक साल बाद FIR दर्ज की गई है। भाजपा विधायक ने ईसा मसीह के खिलाफ विवादित टिप्‍पणी की थी। इसके बाद थाने में जब इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई तब कोर्ट में 10 दिसंबर 2024 को याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद विधायक को नोटिस देकर 10 जनवरी को कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। विधायक की टिप्पणी से लोगों में नाराजगी है।बढ़ सकती हैं मुश्किलेंप्रभु ईसा मसीह पर विवादित टिप्‍पणी के लिए भाजपा विधायक राममुनि भगत मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विधायक पर बीएन...