Kharsia News : ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाया जा रहा है शारदीय नवरात्रि का पर्व
गौतम चौक में विजयादशमी के अवसर पर दशहरा मेले का होगा आयोजन
रायगढ़-खरसिया, 07 अक्टूबर। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति द्वारा गौतम चौक, नवयुवक दुर्गा बाल समिति द्वारा बीच बस्ती और नीचे बस्ती मांड नदी किनारे निषाद (केंवट) समाज द्वारा निर्मित समलेश्वरी मंदिर प्रांगण में जगत-जननी देवी मॉं दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है और प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है। वहीं प्रतिदिन रात्रिकालीन जसगीत जगराता कार्यक्रम के अलावा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।
ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वार...










