Raipur

ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित, दिए गए सभी काम लोक निर्माण विभाग ने किए निरस्त
Chhattisgarh, Raipur

ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित, दिए गए सभी काम लोक निर्माण विभाग ने किए निरस्त

रायपुर, 7 जनवरी 2025। लोक निर्माण विभाग ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे दिए गए सभी कार्य निरस्त कर दिए हैं। बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर के विभागीय मुख्य अभियंता की अनुशंसा पर प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा सुरेश चंद्राकर का पंजीयन निलंबित किया गया है। मुख्य अभियंता द्वारा लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत सुरेश चंद्राकर "अ" वर्ग ठेकेदार, बीजापुर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रूप में समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने तथा गिरफ्तार किए जाने के कारण उसके पंजीयन को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई थी। मुख्य अभियंता की अनुशंसा को दृष्टिगत रखते हुए विभाग ने सुरेश चंद्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं सुरेश चंद्राकर को दिए गए सड़क निर्माण के कार्यों को लंबे समय तक बंद पाए जाने तथा कार्यों की ध...
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी

अब तक 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 20.53 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 23790 करोड़ रूपए का भुगतान धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव अब तक 79.15 लाख मीटरिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 49.15 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर, 07 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 20.53 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 23 हजार 790 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। प्...
नए साल में खिलाड़ियों को टेनिस और हॉकी अकादमी की सौगात
Chhattisgarh, Raipur

नए साल में खिलाड़ियों को टेनिस और हॉकी अकादमी की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अकादमियों की मंजूरी रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी होगी शुरू रायपुर, 07 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। नए साल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने राजधानी रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी का प्रारंभ करने के लिए मंजूरी दी है। इन दो नई अकादमी के प्रारंभ होने से यहां के खिलाड़ी टेनिस और हॉकी के क्षेत्र में देश में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना सकेंगे।  टेनिस और हॉकी अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के साथ ही उत्कृष्ट कोच भी उपलब्ध होंगे। जहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं हॉकी और टेनिस के खिलाड़ियों को अपने हुनर को संवारने और निखारने में मदद मिलेगी। इन खेल अकादमि...
धान खरीदी केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को राहत, बैंकों की लंबी कतारों से छुटकारा
Chhattisgarh, Raipur

धान खरीदी केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को राहत, बैंकों की लंबी कतारों से छुटकारा

रायपुर, 7 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों को आधुनिक और सुलभ बनाया जा रहा है। इन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सेंदरी सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र पर पहुंचे किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। सेंदरी गांव के किसान श्री परसराम केवट ने खुशी जाहिर करते हुए बताया, धान बेचने के बाद खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम से भुगतान मिल जाना हमारे लिए बहुत बड़ा बदलाव है। अब बैंक की लंबी कतारों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता। समय पर पैसे मिलने से ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है। ग्राम गतौरी के किसान श्री तेजस्वी सिंह ठाकुर ने भी इस सुविधा की तारीफ करते हुए कहा कि माइक्रो एटीएम से तुरंत भुगतान होने...
पुरातात्विक शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध चितवाडोंगरी बन रहा है प्रमुख पर्यटन केंद्र
Chhattisgarh, Raipur

पुरातात्विक शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध चितवाडोंगरी बन रहा है प्रमुख पर्यटन केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का चितवाडोंगरी अपनी पुरातात्विक शैलचित्रों और प्राकृतिक गुफाओं के लिए जाना जाता है। डौंडी लोहरा विकासखंड के ग्राम सहगांव के पास स्थित यह क्षेत्र न केवल ऐतिहासिक महत्व का है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य से भी भरपूर है। चितवाडोंगरी के ऊंचे भाग से गोंदली जलाशय और आसपास के वनांचल का अद्भुत दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। चितवाडोंगरी में बड़ी चट्टानों के बीच स्थित छोटी-छोटी गुफाएं और इन पर उकेरे गए प्राचीन शैलचित्र इसकी ऐतिहासिकता को उजागर करते हैं। इन शैलचित्रों को संरक्षित करने के लिए वन विभाग ने इसे तारों से घेर दिया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने चितवाडोंगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के कई प्रयास किए हैं। यहां बैठक व्यवस्था, सोलर लाइट, शुद्ध पेयजल, शौचालय और पर्यावरण के अनुकूल रास्ते बनाए गए हैं। साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया...
रामपुर धान खरीदी केंद्र में 6768 बोरा फर्जी खरीदी का मामला उजागर
Chhattisgarh, Raipur

रामपुर धान खरीदी केंद्र में 6768 बोरा फर्जी खरीदी का मामला उजागर

कलेक्टर राजनादगांव ने दिए कार्रवाई के निर्देश रायपुर, 07 जनवरी 2025। राजनादगांव जिले में धान उपार्जन केंद्रों में तेजी से चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के बीच रामपुर धान खरीदी केंद्र पर बड़ी अनियमितता सामने आई है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने डोंगरगांव विकासखंड के अंतर्गत स्थित इस केंद्र का औचक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर द्वारा संचालित धान खरीदी केंद्र में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी श्री दिलीप चंद्राकर और ऑपरेटर श्री नरेन्द्र वर्मा मौके पर उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश...
तीन पहाड़ियों के बीच स्थित खुड़िया जलाशय : प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन का अद्भुत केंद्र
Chhattisgarh, Raipur

तीन पहाड़ियों के बीच स्थित खुड़िया जलाशय : प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन का अद्भुत केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का राजीव गांधी जलाशय, जिसे खुड़िया जलाशय भी कहा जाता है, पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। तीन प्राकृतिक पहाड़ियों के मध्य मनियारी नदी पर निर्मित यह जलाशय अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है। नववर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में सैलानियों ने यहां पहुंचकर इसकी प्राकृतिक छटा का आनंद लिया। राजीव गांधी जलाशय की विशेषता इसकी विशालता और चारों ओर फैली हरियाली है। पहाड़ियों से घिरा यह स्थल दूर से किसी समुद्र का आभास कराता है। सैलानियों के लिए नाव की सवारी यहां का मुख्य आकर्षण है, जहां वे पानी के बीचों-बीच प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं। वर्षा के मौसम में जलाशय और भी खूबसूरत हो जाता है, जब पहाड़ियों से गिरते जलप्रवाह और हरियाली का नजारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।यह जलाशय न केवल एक पर्यटन स्थल है, बल्कि इसका ऐति...
ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कर रही कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कर रही कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखण्ड में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत बाघाडोला, नवापारा-अ एवं छपोरा में 70 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों सहित सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीण अंचलों में जनसुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ाएं जा रहे है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सरकार गठन के उपरांत 18 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई। इन आवासों का निर्माण पूरी तेजी से करवाया जा रहा है। पीएम आवास योजना से गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। महतारी वंदन योजन...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

परिजनों से भेंट कर भावुक हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा - नक्सलियों द्वारा किया गया कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर भी प्रहार किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा, नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर रहेगा जारी - मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कदम पर राज्य सरकार उनके साथ है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश...
भक्तिन माता राजिम के आदर्श सभी समाजों के लिए अनुकरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Chhattisgarh, Raipur

भक्तिन माता राजिम के आदर्श सभी समाजों के लिए अनुकरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने की भक्तिन माता राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा के लिए 5 करोड़ रूपए की घोषणा रायपुर। राजिम शैव और वैष्णव परंपरा का संगम स्थल है। राजिम के इस पवित्र स्थल में ही भगवान श्रीराम ने कुलेश्वर महादेव की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना की थी। सोन्ढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के कारण यह क्षेत्र पूरे देश में प्रसिद्ध है। राजिम नगरी छत्तीसगढ़ का प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध है। यहां से प्रवाहित होने वाली महानदी पापमोचिनी गंगा कहलाती है। राजिम भक्तिन माता के नाम पर ही राजिम का नाम हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजिम में साहू समाज द्वारा आयोजित भक्तिन माता राजिम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि हम आज उस भूमि में एकत्रित हुए हैं जहां भगवान श्रीराम ने माता सीता के साथ अ...