Raipur

‘एक पेड़ मां के नाम’: पर्यावरण जागरूकता के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में लगाए गए पौधे
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

‘एक पेड़ मां के नाम’: पर्यावरण जागरूकता के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में लगाए गए पौधे

रायगढ़, 30 अगस्त 2024/ एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ द्वारा विभिन्न ग्रामों में पौधा रोपण हेतु पौधे वितरित किये। साथ ही पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पौधा रोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून 2024 को नई दिल्ली में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ किया। जिसके तहत लोग इसे एक जनआंदोलन का रूप लेते हुए एक पेड़ लगाकर अपनी माँ और धरती माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इसमें भाग ले रहे हैं। पेड़ लगाने से सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ जो पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली का एक जन आंदोलन है, के उद्देश्य की पूर्ति भी होती है। कृषि में पेड़ लगाना टिकाऊ खेती को प्राप्त करने के लक्ष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पेड़ मिट्टी, पानी की गुणवत्ता में सुध...
सीएमएचओ ने डेंगू सोर्स रिडक्शन एवं सर्वे कार्य का किया निरीक्षण
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

सीएमएचओ ने डेंगू सोर्स रिडक्शन एवं सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

अधिकारियों द्वारा की जा रही नियमित मॉनिटरिंग, प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा टेमीफॉस का छिड़काव रायगढ़, 30 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ.बी.के.चन्द्रवंशी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा द्वारा आज रायगढ़ शहरी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु चल रहे सोर्श रिडक्शन एवं लार्वा सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। जहां कार्यकर्ता एवं मितानिनों की उपस्थिति में नियमित रूप से लार्वा सर्वे कार्य की गुणवत्ता का आंकलन किया गया। उन क्षेत्र में डेंगू की मरीजों की संख्या में काफी गिरावट भी देखने को मिल रही है। सीएमएचओ डॉ.चंद्रवंशी ने उपस्थित कर्मचारियों को डेगू नियंत्रण हेतु समस्त गतिविधियों का संचालन में निरंतरता बनाये रखने साथ ही आवश्यक सामग्रियों जैसे की टेमीफॉस, बीटीआई, पाम्प्लेट एवं रिपोर्टिंग फार्मेंट आदि ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में 1360 करोड़ रूपए की लागत के भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना की स्वीकृति मिलने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में 1360 करोड़ रूपए की लागत के भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना की स्वीकृति मिलने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायगढ़, 29 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में 1360 करोड़ रूपए लागत की भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना की मंजूरी मिलने पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित भालुमुड़ा से ओड़िसा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन की मंजूरी दिए जाने से छत्तीसगढ़ में मौजूदा रेल नेटवर्क का विस्तार होने के साथ ही बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों की देश के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का विकास होगा।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा से ओडिसा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन परियोजना से 25 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा और 84 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑ...
नवा रायपुर में नामकरण के लिए समिति पर सियासत, PCC चीफ बैज बाेले – नाम बदलने और काम बंद करने के सिवा कुछ नहीं कर रही सरकार
Chhattisgarh, Raipur

नवा रायपुर में नामकरण के लिए समिति पर सियासत, PCC चीफ बैज बाेले – नाम बदलने और काम बंद करने के सिवा कुछ नहीं कर रही सरकार

रायपुर।‌ नवा रायपुर में नामकरण को लेकर गठित समिति पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, सरकार सरकारी योजनाओं को बंद करने, नाम बदलने में टाइम पास कर रही. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार नाम बदलने और काम को बंद करने के सिवा कुछ भी नहीं कर रही है. कर्मचारियों के लिए यूपीएस लागू किए जाने को लेकर बैज ने कहा, कर्मचारी हित की बात करते रहे, अटल बिहारी की सरकार में ओल्ड पेंशन को बंद किया गया. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई. आज बढ़ते दबाव को देखते हुए ओल्ड पेंशन योजना को लागू किया गया. इसमें भी नाम बदल दिए, कोई नया चीज नहीं है. नशे के खिलाफ सख्ती को लेकर अमित शाह ने बैठक ली, इस पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, अमित शाह को इतनी चिंता है तो शराबबंदी क्यों नहीं करते. शराब से बीजेपी के नेताओं को कमीशन जा रह...
एससीईआरटी में अनोखा आयोजन : अधिकारी और प्राध्यापक बने छात्र
Chhattisgarh, Raipur

एससीईआरटी में अनोखा आयोजन : अधिकारी और प्राध्यापक बने छात्र

आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं का विशेष प्रस्तुतीकरण राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम रायपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) रायपुर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब संस्था के उच्च अधिकारी और सहायक प्राध्यापक विज्ञान और गणित विषयों के विशेषज्ञ कक्षा दसवीं के छात्र बने।  जब उन्होंने अंतरिक्ष ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर विज्ञान कक्षा अटेंड की और जाना कि खगोल विज्ञान क्या है? 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद पर कैसे लैंड किया? जब भारत के चंद्रायन 3 को लैंड करते हुए फिर से देखा तो सभी भाव विभोर हो गए। सबके मुंह से एक ही आवाज निकली भारत माता की जय। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ’राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर छात्रों के साथ मिलकर खगोल विज्ञान की बारीकियों को समझना था। कार्यक्रम की शुरुआत में एससीईआरटी के डायरेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा के निर...
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की
Chhattisgarh, Raipur

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की

रायपुर। केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के पवित्र धाम चंपारण पहुंचे। यहां उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उनके साथ थे। चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम पहुंचने पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का परम्परागत् ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर द्वारिकेश लाल जी महाराज द्वारा उन्हें महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की प्रतिमा भेंट की गई। वल्लभाचार्य निधि ट्रस्ट की ओर से भी उनका स्वागत किया गया तथा हरीश बाबरिया और मोनल बाबरिया द्वारा उन्हें श्रीनाथ जी का चित्र भेंट किया गया। छत्तीसगढ़ में महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के जन्मस्थली चंपारण में देशभर से पुष्टिमार्ग के अनुयायी जुटते हैं। बनारस-दक्ष...
नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के नामकरण के लिए गठित समिति मे ओपी चौधरी शामिल
Chhattisgarh, Raipur

नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के नामकरण के लिए गठित समिति मे ओपी चौधरी शामिल

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों के नामकरण और चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए समिति का गठन किया गया है। यह समिति नवा रायपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सहेजने और उसके विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से बनाई गई है। वन मंत्री केदार कश्यप समिति के अध्यक्ष और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदस्य होंगे। वन मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई वाली इस समिति में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, इंद्र कुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब सदस्य होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं। समिति की जिम्मेदारी नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों के नामकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है, साथ ही विभ...
Dry Day Chhattisgarh 2024 : इस दिन नहीं छलका पाएंगे जाम.. बंद रहेंगे राज्य के सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें, आदेश जारी
Chhattisgarh, Raipur

Dry Day Chhattisgarh 2024 : इस दिन नहीं छलका पाएंगे जाम.. बंद रहेंगे राज्य के सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने 26 अगस्त 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया है। ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत राज्य भर में मदिरा की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह लाइसेंसी प्रतिष्ठान हो या गैर-लाइसेंसीकृत स्थल। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं...
Digital Fasal Survey In CG : 9 सितंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण, पायलट प्रोजेक्ट में चयनित जिलों के सभी गांवों में होगा सर्वे
Chhattisgarh, Raipur

Digital Fasal Survey In CG : 9 सितंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण, पायलट प्रोजेक्ट में चयनित जिलों के सभी गांवों में होगा सर्वे

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत खरीफ-2024 में डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए धमतरी, महासमुंद और कबीरधाम जिले को पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयन किया गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में डिजिटल फसल सर्वे के लिए इन जिलों को चयनित किया गया है। इन तीनों जिलों के प्रत्येक गांव में डिजिटल फसल सर्वेक्षण होगा। इसके अलावा राज्य के शेष जिलों में चयनित गांवों में डिजिटल फसल सर्वे का कार्य होगा। डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य 9 सितम्बर से प्रारंभ होगा, जो 30 सितम्बर तक पूर्ण किया जाएगा। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर राज्य में एग्रीस्टेक परियोजना के संचालन निगरानी और विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य स्तर पर क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। सभी जिला कलेक्टरों को जिला स्तर और त...
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने बनी कमेटी, सीएम साय बनाए गए अध्यक्ष
Chhattisgarh, Raipur

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने बनी कमेटी, सीएम साय बनाए गए अध्यक्ष

रायपुर. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी में नियुक्ति देने कमेटी गठित की गई है, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं. वन मंत्री केदार कश्यप और खेल मंत्री टंक राम वर्मा समेत सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी और खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी को सदस्य, सचिव बनाए गए हैं. इसका आदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जारी किया है. बता दें कि 2015 से उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी नहीं मिली है. पिछले 9 साल से ये खिलाड़ी नौकरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, खेल मंत्री, और खेल विभाग के चक्कर लगा रहे हैं. अब इसके लिए कमेटी गठित की गई है. सीएम हाउस में कमेटी की बैठक के बाद खिलाड़ियों की नियुक्ति होगी. पिछली सरकार में कई बार खिलाड़ियों ने नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. बता दें कि 29 अगस्त को खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया ...