Uncategorized

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और निरंतर समृद्धि का प्रतीक वेदांता
Uncategorized

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और निरंतर समृद्धि का प्रतीक वेदांता

सक्ति। वेदांता यानी एक वृहद औद्योगिक यात्रा.. यह एक ऐसा नाम है जिसने देश की औद्योगिक प्रगति को नए मायने दिए हैं। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में इस समूह ने एल्यूमीनियम, ज़िंक, लेड, सिल्वर, ऑयल एंड गैस, निकल, कॉपर, स्टील, फेरो क्रोम, ग्लास सबस्ट्रेट, ऊर्जा उत्पादन आदि विभिन्न क्षेत्रों में पूरी दुनिया में कीर्तिमान बनाए हैं। वेदांता की कहानी दरअसल विकसित भारत का आइना है जहाँ उद्यम सर्वोपरि है। श्री अग्रवाल कहते हैं कि ”ठान लो तो सब कुछ पाना संभव है। वेदांता समूह के लिए समुदाय का स्थान व्यवसाय से ऊपर है। मेरी दृष्टि में हमारी समस्त उपलब्धियां सामान्य ही हैं। मैं अपने स्तर पर वही श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रयत्नशील हूँ जैसा कि दूसरे व्यक्ति अपने स्तरों पर कर रहे हैं। समाज को समृद्ध बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। उद्योगों के जरिए हम जो कुछ अर्जित कर रहे हैं उसका अंश स...
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष : खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
Uncategorized

भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष : खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!

नगेंद्र नेगी और तारेंद्र डनसेना ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग रायगढ़, 03 मार्च, 2026। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में हुए हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए एक निर्दोष ग्रामीण रमेश चौहान की हालत बिगड़ने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) नगेंद्र नेगी एवं जिला प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस पूरी घटना को अमानवीय और वर्दी का खुला दुरुपयोग करार दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परासकोल निवासी रमेश चौहान पुलिस पूछताछ के लिए सुबह पूरी तरह स्वस्थ हालत में थाने गया था, लेकिन पुलिस की कथित प्रताड़ना के कारण उसे एक साइड पैरालिसिस (लकवा) मार गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है, जहा...
सगाई समारोह में जा रही बस पलटी, 7 की मौत
Uncategorized

सगाई समारोह में जा रही बस पलटी, 7 की मौत

मृतकों में 5 महिलाएं और 2 पुरुष, 87 लोग घायल, सडक़ पर बिखरी रहीं लाशें बलरामपुर। झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार को दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में पांच महिला सहित 7 लोगों की मौत गई है, जबकि 87 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। जानकारी के अनुसार, बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज गांव से यात्रियों को लेकर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड जा रही थी। ओरसा घाटी के घुमावदार और ढलान वाले रास्ते पर पहुंचते ही बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सडक़ किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार लगभग सभी ...
मानकेश्वरी मंदिर मेला में फरसा लहराते दो युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट कार्रवाई कर भेजा जेल
Raigarh, Uncategorized

मानकेश्वरी मंदिर मेला में फरसा लहराते दो युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट कार्रवाई कर भेजा जेल

रायगढ़, 8 अक्टूबर। चक्रधरनगर पुलिस ने 7 अक्टूबर मंगलवार शाम मानकेश्वरी मंदिर के मेला स्थल (जामगांव) में धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पकड़कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी फरसा लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहे थे, जिन पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक गेंदलाल साहू को सूचना मिली कि मानकेश्वरी मंदिर के मेला में दो युवक फरसा लेकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में हाथ में फरसा लिए युवक ने अपना नाम पुरोहित चौहान पिता सालिकराम चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी जामगांव कोलाईबहाल थाना चक्रधरनगर बताया, जबकि उसका साथी संजू मिर्धा पिता ईश्वर मिर्धा उम्र 25 वर्ष निवासी सराईपाली थाना चक्रधरनगर का होना स्वीकार किया। मौके पर मौजूद गवाहों ...
जीएसटी सुधार का धन्यवाद प्रस्ताव पार्टी विशेष का हो सकता है निगम का नहीं – नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया
Raigarh, Uncategorized

जीएसटी सुधार का धन्यवाद प्रस्ताव पार्टी विशेष का हो सकता है निगम का नहीं – नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया

जीएसटी सुधार उत्सव मना रहे तो 8 वर्षों में हुई लूट पर प्रधान मंत्री मोदी देशवासियों से मांगे माफी कई उत्पादों पर जीएसटी तो कम किया गया लेकिन उस उत्पाद के कच्ची सामग्री पर बढ़ा दिया, फायदा किसे ? रायगढ़। नगर पालिक निगम के एजेंडे में जीएसटी सुधार को लेकर मोदी सरकार का धन्यवाद करने का प्रस्ताव लाए जाने को शामिल किया गया है। जीएसटी से निगम से जुड़े लोगों और व्यवसायियों को इससे कोई फायदा नहीं है आज भी किराया में वही जीएसटी लागू है। इस पर नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया ने सवाल उठाते हुए कहा निगम में जीएसटी सुधार का धन्यवाद प्रस्ताव पार्टी विशेष भाजपा का हो सकता है निगम का नहीं। नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि जीएसटी किसने लगाया और जीएसटी लगाते हुए तब यानि 1 जुलाई 2017 को क्यों कहा गया था कि अब जाकर भारत को आर्थिक आजादी मिली और 8 सालों से अधिक समय तक जनता लूटने के बाद ज...
Raigarh, Uncategorized

पालिकाध्यक्ष ने जन्मदिन के अवसर पर गौधाम का किया शुभारंभ

एक्सीडेंटल गायों की सेवा का है संकल्प खरसिया। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार को गौ सेवा का संकल्प लेते हुए गौधाम का शुभारंभ किया। इस खुशगवार मौके पर नगरपालिका के उपाध्यक्ष अवधनारायण बंटी सोनी, डॉ.श्रीवानी, राकेश केसरवानी सहित अनेक गौप्रेमी उपस्थित रहे। कमल गर्ग ने नगर पालिका चुनाव के दौरान गौभंडारा करवाकर अपने चुनावी अभियान को प्रारंभ किया था, वहीं अध्यक्ष बनने पर उन्होंने गौ सेवा का संकल्प लेते हुए गौसेवा-गौधाम का शुभारंभ भी किया है। उल्लेखनीय होगा कि कमल गर्ग दूसरी बार नगर पालिका के अध्यक्ष बने हैं। वहीं उन्होंने पिछले कार्यकाल में नगर के विकास के लिए स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम, अंबेडकर कॉम्प्लेक्स जैसे अनेकों विकास कार्य करवाते हुए तालाबों की स्वच्छता एवं नगर में नल-जल सप्लाई की व्यवस्था को पूर्ण रूप से दुरुस्त रखा। वहीं इस कार्यकाल में भी वे ...
खरसिया सिविल अस्पताल में जटिल ऑपरेशन सफल
Uncategorized

खरसिया सिविल अस्पताल में जटिल ऑपरेशन सफल

खरसिया,  — सिविल अस्पताल खरसिया में सहोद्रु देवी (उम्र 33 वर्ष, निवासी डभरा थाना  जिला रायगढ़) का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।ऑपरेशन का नाम:सिस्टेक्टोमी विद टोटल एब्डोमिनल हिस्टरेक्टॉमी सर्जिकल टीम:डॉ. विक्रम सिंह राठिया (प्रभारी)डॉ. ललिता राठिया (सर्जन)डॉ. सजन अग्रवाल (एनेस्थेटिस्ट)सुमति लोहा (सीनियर स्टाफ नर्स)हर्षिता ध्रुव (स्टाफ नर्स) ऑपरेशन के दौरान एक हाथ में बच्चादानी, दूसरे हाथ में छोटा गोला, और ट्रे में बड़ा गोला निकाला गया। कुल मिलाकर लगभग 1.5 किलो और 200 ग्राम का मास बाहर निकाला गया।सफलता का श्रेय डॉ. विक्रम राठिया कोसिविल अस्पताल के प्रभारी बनने के बाद डॉ. विक्रम राठिया सर के नेतृत्व में अस्पताल की कार्यप्रणाली में जबरदस्त सुधार हुआ है। पहले जहाँ गंभीर मामलों को रायगढ़ या रायपुर रेफ़र कर दिया जाता था, वहीं अब सभी बड़े से बड़े ऑपरेशन खरसिया के सिविल अस्पताल में ही सफ...
रायगढ़ से कांग्रेस की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का शंखनाद, सचिन पायलट बोले – ‘भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई’
Chhattisgarh, National, Raigarh, Uncategorized

रायगढ़ से कांग्रेस की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का शंखनाद, सचिन पायलट बोले – ‘भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई’

सचिन पायलट ने कहा – उमेश पटेल कांग्रेस की नई ताकत बनेंगे, उनमें स्वर्गीय पटेल जी की झलक दिखाई दे रही है। रायगढ़ की सड़कों पर उमेश पटेल के लिए उमड़ा जनसैलाब, दीवानगी ने रोड शो को यादगार बना दिया रायगढ़। "अब तक हमने जंगल चोरी सुनी थी, लेकिन वोट चोरी पहली बार सामने आई है और यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।” भाजपा सरकार पर यह सीधा वार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने रायगढ़ में आयोजित वोट अधिकार यात्रा – “वोट चोर, गद्दी छोड़” कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों से सत्ता में बैठी भाजपा अपनी नाकामियों का ठीकरा आज भी नेहरू पर फोड़ती है और समाज को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बाँटकर लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर रही है। पायलट ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आत्मा होते हैं, लेकिन अब उनकी पारदर्शिता ही संदेह के घेरे में है। अपने संबो...
घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, दो चोरों से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद
Raigarh, Uncategorized

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, दो चोरों से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद

रायगढ़, 15 सितंबर । घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और विशेषकर बाइक चोरों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दया दास महंत और तिजिया दास महंत, दोनों निवासी छोटे गुमड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि 9 सितंबर 2025 को घरघोड़ा जयस्तंभ चौक से साप्ताहिक बाजार के दौरान एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और...
रायगढ़ में गांजा नष्टीकरण, 503 किलो से अधिक मादक पदार्थ जलाकर किया गया नष्ट
Raigarh, Uncategorized

रायगढ़ में गांजा नष्टीकरण, 503 किलो से अधिक मादक पदार्थ जलाकर किया गया नष्ट

रायगढ़, 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला रायगढ़ में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित कर जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल एवं सदस्यों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्तोफर खलखो की उपस्थिति में आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को रायगढ़ जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के 25 प्रकरणों में 2 नग गांजा पौधे समेत जप्त गांजा कुल 503.531 किलोग्राम का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड, जामगांव थाना चक्रधरनगर के भट्ठी (Furnace) में विधिवत जलाकर एवं रोलर के माध्यम से की गई।नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की देखरेख में संपन्न हुई जिसमें एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर प्लांट के अधिकारीगण, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक...