CM साय ने की दिवंगत पत्रकार के परिजन के लिए आर्थिक मदद की घोषणा, खास योजना के बारे में भी बताया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। इस बारे में राजधानी रायपुर की पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए साय ने पत्रकारों के लिए एक भवन बनाने की योजना के बारे में भी बताया और कहा कि उसका नाम दिवंगत पत्रकार के नाम पर रखा जाएगा।सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा करने की वजह से इस महीने की शुरुआत में बीजापुर जिले में मुकेश की बेहद निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। सीएम साय ने कहा, ‘मृतक पत्रकार के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। पत्रकारों के लिए एक भवन का निर्माण किया जाएगा और उसका नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।’हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने खुलासा करते हुए बताया कि पत्रकार के रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर ने इस वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि मु...










