बघेल के घर ईडी की रेड से छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा; कई कांग्रेस विधायक निलंबित
छत्तीसगढ़ विधानसभा से कई कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। निंलबन के पीछे की वजह सदन की कार्रवाई को बाधित करते हुए नारेबाजी करना है। कांग्रेसियों ने सत्ता पक्ष से प्रश्नकाल के दौरान नारेबाजी करते हुए शोर मचाया। नारेबाजी और हंगामा के पीछे का कारण छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी है।सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के घर ईडी ने शराब घोटाला मामले के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की है। कांग्रेसियों ने सदन में सत्ता पक्ष से इस छापेमारी पर सवाल करने चाहे थे। इसके चलते ही लेकिन नेता सदन ने शून्य काल में इन सवालों को पूछने की बात ही थी। मगर विपक्षी दल के विधायकों ने ऐसा नहीं किया और निलंबित होने के बावजूद सदन से बाहर नहीं गए।सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल में व्यवधान डाला और ईडी की छापेमारी का मुद्...










