Chhattisgarh lok sabha Election Result 2024 छत्तीसगढ़ में क्या रही कांग्रेस की करारी हार की वजह; कहां फैल हो गया दिग्गजों का गणित
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ का परिणाम अब धीरे-धीरे साफ होने लगा है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी 10 लोकसभा सीटों में बड़े अंतराल से पीछे चल रही है। वही 1 सीट कोरबा जहां कांग्रेस बढ़त बनाकर चल रही है।
शाम 5 बजे तक अगर लोकसभा के नतीजे पर नजर डालें तो लगभग लगभग लगभग यह तय हो गया है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की 10 सीटों पर करारी हार हो रही है। कांग्रेस पार्टी की इस करारी हार के साथ ही कई दिग्गज चुनाव के मैदान में पीछे गए हैं। जानकारों की माने तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की बड़ी हार की असल वजह एक बार फिर महिला वोटर का जमकर मतदान मतदान करना है। लोकसभा चुनाव के यह परिणाम कांग्रेस पार्टी की एंटी इनकंबेंसी को साफ दिखा रहा है।
कई दिग्गजों ने अपना क्षेत्र छोड़कर दूसरे लोकसभा से लड़ा चुनाव
छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव के परिणाम पर अगर नजर डालें तो प्रदेश की 11 लोक...