Tag: छत्तीसगढ़

सुना है बेरोजगार हैं BJYM नेता; बघेल ने तंज कस पोस्ट किया वीडियो, कार में दिखी नोटों की कई गड्डियां
Chhattisgarh

सुना है बेरोजगार हैं BJYM नेता; बघेल ने तंज कस पोस्ट किया वीडियो, कार में दिखी नोटों की कई गड्डियां

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा नेता गाड़ी में नोटों की गड्डियां रखे और मूछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं। जबकि साथ बैठा दूसरा नेता वीडियो बना रहा है।Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरWed, 16 Oct 2024 03:21 AM Shareभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा नेता गाड़ी में नोटों की गड्डियां रखे और मूछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं। जबकि साथ बैठा दूसरा नेता वीडियो बना रहा है। इस वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांगेस नेता भूपेश बघेल ने पूछा है कि इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?बघेल ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, 'क्या बात है! विष्णु देव साय जी। आपका '...
सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट, साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; 50 प्रतिशत हुआ
Chhattisgarh

सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट, साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; 50 प्रतिशत हुआ

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। साय सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। इस तरह अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।1 अक्टूबर से होगा लागूछत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के बारे में जानकारी देते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि आज कैबिनेट मीटिंग है। हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि राज्य कर्मचारी जो अभी 46 प्रतिशत डीए पा रहे हैं, उसे 4 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा। इस तरह अब राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 प्रतिशत पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य कर्मचारी 50 प्रतिशत का डीए पाएंगे। विष्णु देव साय ने बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए अक्टूबर महीने से लागू होगा।छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों के डीए बढ़ाने की जानकारी छत...
इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह, ऐक्शन में मुंबई पुलिस; पहुंची राजनांदगांव
Chhattisgarh

इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह, ऐक्शन में मुंबई पुलिस; पहुंची राजनांदगांव

एअर इंडिया और इंडिगो विमानन कंपनी के विमानों में बम होने की अफवाह के मामले में मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले पहुंची और एक नाबालिग, उसके पिता और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ‘एक्स’ पर एअर इंडिया के मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले और इंडिगो कंपनी के मुंबई से मस्कट तथा मुंबई से जेद्दाह जाने वाले विमानों में बम होने की धमकी दी गई थी।पोस्ट में इंडिगो कंपनी की उड़ान संख्या 6ई-1275 (मुंबई से मस्कट) और उड़ान संख्या 6ई-57 (मुम्बई से जेद्दाह) में टाइम बम लगाने तथा एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 119 (मुंबई से न्यूयॉर्क) में छह किलोग्राम आरडीएक्स व छह आतंकवादियों के होने का जिक्र किया गया था।अधिकारियों ने बताया कि ट्वीट के राजनांदगांव से संबंधित होने के बारे में जानकारी मिलने के बाद रायपुर साइबर प्रकोष्ठ, कोत...
छत्तीसगढ़ में हेड कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या के बाद आगजनी तनाव, SDM पर भी हमला
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हेड कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या के बाद आगजनी तनाव, SDM पर भी हमला

सूरजपुर जिले के एक बदमाश ने स्थानीय बाजार में बहस के बाद एक हेड कांस्टेबल की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव है।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरMon, 14 Oct 2024 01:05 PM Shareछत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बदमाश ने स्थानीय बाजार में हुए एक हेड कांस्टेबल से हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के विरोध में गुस्साए स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और शहर बंद का ऐलान कर दिया। उग्र भीड़ ने आगजनी की और प्रदर्शन किया। भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर के बाहर वाहनों को आग लगा दी और मौके पर पहुंचे एसडीएम पर भी हमला कर दिया। SDM ने किसी प्रकार जान बचा कर पास के थाने में शरण ली।सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने बताया कि रविवार शाम साहू ने एक ...
जूस दुकान से सट्टा किंग तक,सौरभ चंद्राकर ने बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य; शादी में खर्चे थे 200 करोड़
Chhattisgarh

जूस दुकान से सट्टा किंग तक,सौरभ चंद्राकर ने बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य; शादी में खर्चे थे 200 करोड़

महादेव सट्टेबाजी ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के एक मामले में इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने पर उसे हाल ही में UAE के दुबई में गिरफ्तार किया गया है। अब सप्ताह भर के अंदर उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीद है।महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटरों में से एक चंद्राकर को कथित 6,000 करोड़ रुपए के सट्टेबाजी घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। महादेव ऐप से अरबों रुपए का साम्राज्य खड़ा कर चुका सौरभ चंद्राकर एक वक्त पर छत्तीसगढ़ के भिलाई में छोटी सी जूस की दुकान चलाता था।हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्राकर को भारत वापस लाने के लिए संघीय एजेंसियां ​​ईडी, सीबीआई और छत्तीसगढ़ पुलिस सामूहिक रूप से कोशिशें करते हुए विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रत्यर्पण दस्तावेजों पर काम कर रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार को ...
पीठ पीछे किसी और से मिलती थी पत्नी! अफेयर के शक में कर दिया कत्ल; हैवान ने पुलिस को क्या-क्या बताया
Chhattisgarh

पीठ पीछे किसी और से मिलती थी पत्नी! अफेयर के शक में कर दिया कत्ल; हैवान ने पुलिस को क्या-क्या बताया

वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा ना करने की वजह से अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन कई बार इसमें हिंसा भी होने लगती है। कई बार ऐसा भी होता है कि पति या पत्नी में से कोई दूसरे पर शक करने के चलते हत्यारा बन जाता है। ऐसा ही एक मामला आया है छत्तीसगढ़ के बलोत जिले से। यहां छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पति ने पत्नी की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। मामला पुरूर थाना क्षेत्र के चिटौव गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम अंजलि मंडावी (28) है और पति का नाम अर्जुन राम मंडावी (33) है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। ​​​​​​​पुलिस ने जब आरोपी पति को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की बात से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी अर्जुन राम मंडावी पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया था। इस घटना के बारे में गांव वालों को जानकारी...
छत्तीसगढ़ में 2 लाख रुपए के इनामी समेत 4 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, हैरान कर देगी ऐसा करने की वजह
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 2 लाख रुपए के इनामी समेत 4 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, हैरान कर देगी ऐसा करने की वजह

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की पहचान मिड़ियम भीमा (24), सोड़ी मुन्ना (29), मुचाकी देवा (29) और सुला मुचाकी (33) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मिड़ियम नक्सलियों के प्लाटून नंबर चार का सदस्य है और उसके ऊपर दो लाख रुपए का इनाम घोषित था।अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार से तंग आकर और माओवादियों की आधारहीन विचारधारा से परेशान होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।उन्होंने बताया कि नक्सलियों पर पुलिस दल की रेकी कर हमला करने, पुलिस दल के आने-जाने वाले मार्गों पर बम लगाने, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने तथा नक्सली बैनर पोस्...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा था शामिल
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा था शामिल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने दो लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुसबाका और गगनपल्ली गांव के बीच सुरक्षाबलों ने जगरगुंडा एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर नौ के सदस्य मड़कम शंकर ऊर्फ शंकरैया (35) को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि नक्सली शंकर पर दो लाख रूपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन और जिला बल के संयुक्त दल ने कार्रवाई की थी।उन्होंने बताया कि पुसबाका और गगनपल्ली गांव के बीच पहुंचे संयुक्त दल ने घेराबंदी कर शंकर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि शंकर पर पुलिस दल पर हमला, बारूदी सुंरग लगाने, ग्रामीण की हत्या करने समेत कई नक्सली वारदातों में शामिल होने का आरोप है। पुलि...
जल जगार महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णू देव साय, पीएम के संकल्पों को दोहराया
Chhattisgarh

जल जगार महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णू देव साय, पीएम के संकल्पों को दोहराया

छत्तीसगढ़ के रायपुर में जल संरक्षण के लिए जल-जगार अनुकरणीय पहल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इसमें प्रधानमंत्री के संकल्पों को भी दोहराया गया।Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरSun, 6 Oct 2024 08:20 AM Shareधमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव के शुभारंभ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जल जगार महोत्सव मनाने को अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि पानी का अधिक दोहन हो रहा है, लेकिन जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया जाता। धमतरी जिले में भी जल स्तर काफी नीचे जा रहा था, किन्तु जल जगार से सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है।अगर ठान लिया जाए तो कोई बड़ी बात नहींमुख्यमंत्री साय ने रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित ...
छत्तीसगढ़ में 3 दिन मौसम रहेगा खराब, कब से बदलाव, किन जिलों में पड़ेंगी बौछारें?
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 3 दिन मौसम रहेगा खराब, कब से बदलाव, किन जिलों में पड़ेंगी बौछारें?

Chhattisgarh Rain Warning: छत्तीसगढ़ में एकबार फिर मौसम बदलने वाला है। यह बदलाव किस तारीख से आएगा। किन जिलों में बारिश और वज्रपात का है अलर्ट? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…Chhattisgarh Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में तीन दिन मौसम खराब रह सकता है। IMD के अनुसार, मौसम में यह बदलाव 8 अक्टूबर से आएगा। मौसम विभाग ने 8 से 10 अक्टूबर के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस रिपोर्ट में जानें किन जिलों में मौसम खराब रह सकता है।मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों...