रायपुर-दक्षिण सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा, जानिए कौन करेगा भाजपा का मुकाबला?
छत्तीसगढ़ की रायपुर-दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आकाश वर्तमाल में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी से होगा। इस बारे में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के 51-रायपुर शहर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए आकाश शर्मा को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दी है।'इस विधानसभा सीट से भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विधायक थे, लेकिन रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया औ...










