स्कूटी पर सवार थे 5 लोग, ट्रैक्टर से हुई भीषण टक्कर में परिवार के 4 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाईवे पर खड़े ऑक्सीजन सिलेंडर लदे ट्रैक्टर से स्कूटी टकराने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो बहनों और उनकी दो बेटियों की जान चली गई, जबकि एक 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।