इस दो-दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन राज्य के ‘गुड गवर्नेंस एंड कन्वर्जेंस डिपार्टमेंट’ और IIM रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है और इसके आयोजन का मकसद मंत्रियों को आधुनिक प्रशासनिक तौर-तरीकों से लैस करना और उन्हें गवर्नेंस से जुड़ी नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है।