छत्तीसगढ़ में रेत खनन विवाद में BJP नेता को फॉर्च्यूनर गाड़ी में जिंदा जलाकर मार डाला, 3 लोग झुलसे

छत्तीसगढ़ के कोरिया में भाजपा के एक स्थानीय नेता को कथित तौर पर रेत खनन से जुड़े विवाद में कार सहित जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त मृतक भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह 3 साथियों के साथ कहीं जा रहे थे।