माओवादियों के मास्टरमाइंड अब सुरक्षाबलों के मददगार; छत्तीसगढ़ के जंगलों में बनेंगे जवानों का सुरक्षा कवच

कभी जंगलों में सुरक्षाबलों के खिलाफ IED बिछाने वाले 18 माओवादी जो कि अब आत्मसमर्पण कर चुके हैं, उन्हें कांकेर स्थित ‘काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर’ (CTJW) कॉलेज में प्रशिक्षक (ट्रेनर) के तौर पर नियुक्त किया गया है।