छत्तीसगढ़ बजट में महिलाओं-युवाओं को सरकार ने झुनझुना थमाया, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत

डॉ. महंत ने कहा कि सरकार का यह बजट प्रदेश को आगे ले जाने वाली ‘गति’ का नहीं, बल्कि प्रदेश की ‘दुर्गति’ करने वाला बजट है। उन्होंने इसे शब्दों का मायाजाल बताते हुए कहा कि युवाओं और महिलाओं को सिर्फ झुनझुना थमाया गया है।